फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुनव्वर फारूकी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को होगी सुनवाई, उच्च न्यायालय के आदेश को दी है चुनौती

Fri, 05 Feb 2021 03:09 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 05 Feb 2021 03:09 AM IST
विज्ञापन
Comedian Munawar Faruqui moves to SC, hearing today
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी द्वारा दाखिल एक याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। इसमें उन्होंने जमानत खारिज करने के मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है। 

Comedian Munawar Faruqui moves to SC, hearing today
मुनव्वर फारूकी - फोटो : इंस्टाग्राम

फारूकी पर एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया था। न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ के समक्ष फारूकी की याचिका पर सुनवाई होगी।

Comedian Munawar Faruqui moves to SC, hearing today
मुनव्वर फारूकी - फोटो : इंस्टाग्राम

भाजपा विधायक के बेटे की शिकायत पर फारूकी और अन्य को एक जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। विधायक के बेटे ने शिकायत दर्ज करायी थी कि फारूकी ने नववर्ष पर इंदौर में एक कैफे में कॉमेडी शो के दौरान हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बाद में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Munawar Faruqui moves to SC, hearing today
मुनव्वर फारूकी - फोटो : मुनव्वर फारूकी

उच्च न्यायालय ने 28 जनवरी को अपने आदेश में फारूकी को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि सौहार्द्र को बढ़ावा देना उनका संवैधानिक कर्तव्य है। इस मामले में एक अन्य आरोपी की जमानत याचिका भी खारिज की दी गई थी।

विज्ञापन
Comedian Munawar Faruqui moves to SC, hearing today
मुनव्वर फारूकी - फोटो : इंस्टाग्राम

प्राथमिकी के मुताबिक एक जनवरी को इंदौर के 56 दुकान इलाके में एक कैफे में कॉमेडी शो का आयोजन हुआ था। भाजपा विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ ने फारूकी और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed