{"_id":"601c65308ebc3e4c8b5fd0f5","slug":"supreme-court-to-hear-on-plea-filed-by-actor-sonu-sood-regarding-bmc-allegations-over-unauthorised-constructions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनू सूद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, आवासीय इमारत में अवैध निर्माण का है आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनू सूद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, आवासीय इमारत में अवैध निर्माण का है आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आवासीय इमारत में अवैध निर्माण को लेकर एक नगरीय निकाय के नोटिस के संबंध में अभिनेता सोनू सूद की एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। अभिनेता ने मुंबई के जुहू इलाके में अपनी आवासीय इमारत में कथित अवैध निर्माण पर नगर निगम के नोटिस के खिलाफ याचिका खारिज करने के मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे के नेतृत्व वाली पीठ सोनू सूद की याचिका पर सुनवाई करेगी। इस पीठ में न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन भी होंगे।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
पिछले साल लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने में मदद कर सूद सुर्खियों में आए थे। अभिनेता ने अपनी याचिका में कहा है कि इमारत में बदलाव को लेकर उनके आवेदन को नगर निगम के आयुक्त ने मंजूर कर लिया था और यह महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (एमसीजेडएमए) की अनुमति के अधीन है।
3 of 5
Sonu Sood
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
याचिका में कहा गया है कि 13 जनवरी 2021 को उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र क्षेत्रीय और नगर योजना कानून 1966 की धारा 43 (एक) के प्रावधानों पर विचार किए बिना आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि आवासीय परिसर को आवासीय होटल में बदलने को लेकर परिवर्तन के संबंध में उन्होंने 2018 में ही संबंधित विभाग के समक्ष आवेदन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sonu Sood
याचिका में इमारत में बदलाव के लिए अभिनेता के आवेदन के संबंध में संबंधित प्राधिकारों को फैसला करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि आवेदन को निगम आयुक्त ने मंजूर कर लिया लेकिन यह एमसीजेडएमए के अधीन है।
विज्ञापन
5 of 5
sonu sood
- फोटो : file photo
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक अभिनेता ने छह मंजिला आवासीय इमारत ‘शक्ति सागर’ में ढांचागत बदलाव किया और बिना जरूरी मंजूरी हासिल किए इसे होटल में बदल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।