फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना ने बदल दिया फिल्मों की रिलीज का साप्ताहिक दिन, मनोज बाजपेयी की फिल्म का इस दिन होगा श्रीगणेश

Tue, 10 Nov 2020 07:24 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 10 Nov 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
suraj pe mangal bhari manoj bajpayee diljit dosanjh and Fatima sana sheikh starrer confirmed for theatrical release nov 15
सूरज पे मंगल भारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' के अच्छे दिन आखिरकार आ ही गए। और इन अच्छे दिनों का आगमन तब हुआ है जब आईपीएल के बीच में अमर उजाला ने जी स्टूडियोज की टेस्ट मैच वाली बैटिंग का खुलासा किया। फिल्म के निर्माता पहले इस फिल्म को लेकर फैसला नहीं कर पा रहे थे कि आखिर इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाए या फिर सिनेमाघरों में। लेकिन, अब फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। 


 
suraj pe mangal bhari manoj bajpayee diljit dosanjh and Fatima sana sheikh starrer confirmed for theatrical release nov 15
सूरज पे मंगल भारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से सिनेमाघरों और ओटीटी दोनों ही माध्यमों में रिलीज होने के बीच फंसी हुई थी। 'सूरज पे मंगल भारी' के कलाकार लगातार फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए थे लेकिन निर्माताओं के दिमाग में कुछ और ही खिचड़ी पक रही थी। लेकिन, अब उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में ही देखेंगे। इसके लिए उन्होंने दिन रविवार और तारीख 15 नवंबर की मुकर्रर की है।

suraj pe mangal bhari manoj bajpayee diljit dosanjh and Fatima sana sheikh starrer confirmed for theatrical release nov 15
सूरज पे मंगल भारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश में जब से कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू हुआ और सिनेमाघर बंद हुए, उसके बाद अब तक लगभग आठ महीने बीत जाने के बावजूद कोई भी फिल्म थिएटर्स में रिलीज नहीं हो सकी। निर्माताओं के इस फैसले के बाद फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' देश में पहली फिल्म है जो सिनेमाघरों के खुलने के बाद उनमें रिलीज होगी। देश में सिनेमाघरों के खुलने का एलान होने के बाद ही इस फिल्म के निर्माताओं ने इसे सिनेमाघरों में ही रिलीज करने के लिए कहा था और इसके लिए 13 नवंबर की तारीख तय थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
suraj pe mangal bhari manoj bajpayee diljit dosanjh and Fatima sana sheikh starrer confirmed for theatrical release nov 15
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' का ट्रेलर जब रिलीज हुआ तब भी यह तारीख 13 नवंबर ही बनी रही। लेकिन, सिनेमाघरों की हालत देखने के बाद निर्माता थोड़े सोच में पड़ गए और अपने फैसले पर विचार करने लगे। उन्हें डर था कि कहीं ऐसा न हो कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो लेकिन देश में न तो ठीक से सिनेमाघर खुलें और न ही फिल्म को दर्शक मिलें। इसलिए निर्माता कहीं न कहीं इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का विचार कर रहे थे।

विज्ञापन
suraj pe mangal bhari manoj bajpayee diljit dosanjh and Fatima sana sheikh starrer confirmed for theatrical release nov 15
यशराज फिल्म्स को सिनेमाघर खुलने का इंतजार - फोटो : twitter@yrf, pixabay

अब महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है। इसके साथ ही हिंदी सिनेमा देश भर में लगभग खुल चुका है। उधर यशराज फिल्म्स ने भी अपनी फिल्मों की बड़ी लाइब्रेरी देशभर में पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस को मुफ्त में सौंप दी है। इससे दर्शकों के सिनेमाघरों तक खिंचे चले आने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed