फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: अब सुरजीत सिंह राठौर ने खोले मुर्दाघर के राज, शव देख ऐसा था रिया चक्रवर्ती का रिएक्शन

Sat, 22 Aug 2020 12:44 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 22 Aug 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Surjeet Singh Rathore Reveals About Rhea Chakraborty and Her Reaction After Seeing Sushant Singh Rajput Dead Body In Mortuary
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मामले को लेकर आए दिन नए- नए खुलासे हो रहे हैं। ये खुलासे सुशांत के करीबी दोस्त कर रहे हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती के मुर्दाघर में जाकर सुशांत के शव को देखने का और वहां 45 मिनट बिताने का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने भी ट्वीट किया है। अब इस बारे में वहां मौजूद चश्मदीद ने उस दिन का पूरा वाकया बताया है। इस दौरान उन्होंने संदीप सिंह की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं।




Surjeet Singh Rathore Reveals About Rhea Chakraborty and Her Reaction After Seeing Sushant Singh Rajput Dead Body In Mortuary
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और फिल्म मेकर सुरजीत सिंह राठौर ने 15 जून को कूपर अस्पताल में जो कुछ भी हुआ उसके बारे में बताया है। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए सुरजीत ने बताया, 'मैं करीब 11 बजे हॉस्पिटल पहुंचा था। करीब 11:30 बजे मेरे दोस्त सूरज सिंह वहां आए और मुझसे कहने लगे कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनके अंतिम दर्शन करना चाहती हैं। पुलिसवालों से बात कर उसे सुशांत का चेहरा दिखा दो। मैंने पुलिस वालों से बात की और रिया को लेकर मुर्दाघर के अंदर पहुंच गया। जैसे ही मैंने सुशांत के चेहरे से चादर हटाई, रिया ने उनके सीने पर हाथ रखा और कहा- 'सॉरी बाबू'। हम 5 से 7 मिनट तक अंदर रुके रहे।'

Surjeet Singh Rathore Reveals About Rhea Chakraborty and Her Reaction After Seeing Sushant Singh Rajput Dead Body In Mortuary
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

आगे सुरजीत ने कहा कि, 'शव से चादर हटते ही रिया का सॉरी बोलना उन्हें भी खटका था। उनके मन में यह सवाल उठा था कि आखिर रिया किस बात की माफी मांग रही थीं? जब वे बाहर आए तो वहीं मौजूद रिया के भाई शौविक और मां संध्या ने भी सुशांत का चेहरा देखने की इच्छा जाहिर की, लेकिन उन्हें पुलिस ने इजाजत नहीं दी। सुरजीत की मानें तो कूपर हॉस्पिटल में रिया करीब दो घंटे तक रही थीं। चूंकि अस्पताल के बाहर मीडिया का जमावड़ा था। इसलिए वे पिछले दरवाजे से अंदर गई थीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Surjeet Singh Rathore Reveals About Rhea Chakraborty and Her Reaction After Seeing Sushant Singh Rajput Dead Body In Mortuary
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

इस दौरान सुरजीत सिंह ने सुशांत के दोस्त और फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। सुरजीत ने कहा कि 'मैं तो कहूंगा कि वह कातिल है। इस केस को वह हैंडल कर रहा है। संदीप ने मुंबई पुलिस से कहकर मुझे कूपर हॉस्पिटल से बाहर करवाया था। वह एम्बुलेंस में सुशांत का शव लेकर अस्पताल गया था और उसने पुलिस ऑफिसर्स को थम्सअप का साइन भी दिखाया था।'

विज्ञापन
Surjeet Singh Rathore Reveals About Rhea Chakraborty and Her Reaction After Seeing Sushant Singh Rajput Dead Body In Mortuary
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : ट्विटर

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अब तक कई सवाल खड़े हो चुके हैं। शुरुआत में जिसे आत्महत्या का मामला कहा जा रहा था वो मामला अब अलग ही एंगल लेता नजर आ रहा है। मामले को लेकर कई लोगों की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है जैसे सिद्धार्थ पिठानी, संदीप सिंह, रिया चक्रवर्ती सहित उनका परिवार आदि। हालांकि अब मामले की जांच सीबीआई के हाथों में है जिससे सुशांत के फैंस और उनके परिवार ने राहत की सांस ली है।

पढ़ें: मदद के लिए एक बार फिर से आगे आए रोहित शेट्टी, फ्रीलांस वीडियोग्राफरों के खाते में भेजी आर्थिक मदद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed