फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन महेश भट्ट ने किया था रिया चक्रवर्ती को कॉल, व्हाट्सएप चैट से खुला राज

Sat, 22 Aug 2020 12:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 22 Aug 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput death day Mahesh Bhatt asked Rhea Chakraborty to call him WhatsApp chats leaked
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चकवर्ती और महेश भट्ट - फोटो : Social Media

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच हुई व्हाट्सएप चैट गुरुवार को सामने आई थी। ये बातचीत तब की थी जब रिया, सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर चली आई थीं। इस चैट को देखकर ऐसा लग रहा था कि रिया खुद सुशांत से रिश्ता तोड़कर आई थीं और इस रिश्ते से उनके पिता भी खुश नहीं थे। अब रिया और महेश भट्ट के बीच हुई बातचीत की नई चैट सामने आई है। दोनों के बीच 9 जून से 15 जून के बीच क्या बातें हुईं, इसका खुलासा हो गया है। बता दें कि सुशांत 14 जून को अपने घर पर मृत पाए गए थे। 

Sushant singh rajput death day Mahesh Bhatt asked Rhea Chakraborty to call him WhatsApp chats leaked
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चकवर्ती और महेश भट्ट - फोटो : Social Media

रिया चक्रवर्ती ने लिखा है, 'मैं आपके बिना क्या करूंगी मेरे एंजेल। आई लव यू सर। आपने मुझे फिर से बचा लिया।' इसके जवाब में महेश भट्ट ने दिल वाला और हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाकर भेजा। 

Sushant singh rajput death day Mahesh Bhatt asked Rhea Chakraborty to call him WhatsApp chats leaked
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट, सुशांत - फोटो : इंस्टाग्राम

10 जून को महेश भट्ट ने रिया को एक तस्वीर फॉरवर्ड की थी। वहीं 11 जून को भट्ट ने लिखा था, 'कभी-कभी चीजें वास्तव में इस तरह से देखने के लिए हैं कि वे वास्तव में हैं, आपको एक कदम वापस लेना होगा, और फिर दूसरा कदम, और फिर कुछ और।' रिया ने इसके जवाब में लिखा, 'सच में, गुड मॉर्निंग।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput death day Mahesh Bhatt asked Rhea Chakraborty to call him WhatsApp chats leaked
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

12 जून को भी रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच चैट हुई थी। इस दिन भी महेश भट्ट ने एक फॉरवर्ड मैसेज रिया को भेजा था, जिसमें लिखा था, 'अकेलापन व्यक्तिगत रचनात्मकता के बीज को पोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और किसी सच्चे को जन्म देता है।'

विज्ञापन
Sushant singh rajput death day Mahesh Bhatt asked Rhea Chakraborty to call him WhatsApp chats leaked
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत की मौत वाले दिन यानी 14 जून को रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच बातचीत हुई थी। रिया ने भट्ट से मॉर्निंग कोट्स भेजने की बात कही जिसके जबाव में उन्होंने लिखा, 'भाव आकाश में तैरते हुए बादलों की तरह आते और जाते हैं।' इसके बाद रिया ने मैसेज किया, लव यू सर, मेरे एंजेल।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed