{"_id":"5a4499ee4f1c1b686a8bc3e6","slug":"surveen-chawla-secret-wedding-pictures-goes-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2 साल पहले अक्षय से हो चुकी हैं 'हेट स्टोरी 2' एक्ट्रेस की शादी, तस्वीरों से हुआ खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2 साल पहले अक्षय से हो चुकी हैं 'हेट स्टोरी 2' एक्ट्रेस की शादी, तस्वीरों से हुआ खुलासा
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
Surveen Chawla
'हेट स्टोरी 2' एक्ट्रेस में बोल्ड सीन देकर सुर्खियों में आई सुरवीन चावला की शादी की तस्वीरें के साथ एक और राज से पर्दा उठा है। सुरवीन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की और शादी की बात कही थी। हालांकि एक वेबसाइट ने खुलासा किया था कि सुरवीन दो साल पहले ही शादी कर चुकी थीं और अब इस बात को सुरवीन ने भी कबूल कर लिया है।
Trending Videos
Surveen Chawla
स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए सुरवीन ने ये बात कबूली। सुरवीन ने कहा - 'उन्होंने शादी की सारी प्लानिंग खुद की थी। कपड़े से लेकर डेकोरेशन वेडिंग डेस्टिनेशन की थीम भी उन्हीं ने सिलेक्ट की थी। मैं एक सिंपल लेकिन रॉयल वेडिंग करना चाहती थी और ठीक वैसा ही हुआ।'
पढे़ं- फ्लॉप हुए 'शैफ' ने 'कालाकांडी' में गाया पंजाबी गाना, जो सुन लेगा होगा दीवाना
पढे़ं- फ्लॉप हुए 'शैफ' ने 'कालाकांडी' में गाया पंजाबी गाना, जो सुन लेगा होगा दीवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Surveen Chawla
सुरवीन ने बताया - 'ये शादी नार्दन इटली के Castel Brando में हुई थी। शादी का पूरा उत्सव करीब दो दिन का था। जहां पर कुछ खास दोस्त परिवार के लोग शामिल थे। एक दिन शादी से जुड़ी कुछ रस्में हुई थी और दूसरे दिन हम लोगों ने रिंग एक्सचेंज की। उसी दिन शाम को रिसेप्शन पार्टी थी। रिसेप्शन की थीम पंजाबी बॉलीवुड डांस रखी थी।'
पढे़ं- साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना हुई टीम इंडिया, अनुष्का संग हनीमून पर निकले विराट
पढे़ं- साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना हुई टीम इंडिया, अनुष्का संग हनीमून पर निकले विराट
सुरवीन चावला
- फोटो : ANI
एक्ट्रेस ने कहा -'ये एक बहुत ही प्राइवेट अफेयर था। हम लोग एक सही समय का इंतजार कर रहे थे और वो मौका न्यू ईयर से बेहतर क्या हो सकता था।' आपको बता दें सुरवीन ने हाल ही में अपने पति के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी शादी के बारे में लोगों को जानकारी दी। पहले तो लोगों को लगा कि उन्होंने हाल ही में शादी की है लेकिन बाद में एक वेबसाइट ने खुलासा किया कि उन्होंने 2 साल पहले शादी की थी। लेकिन लोगों को बताने के लिए सही मौके का इंतजार कर रही थीं।
पढे़ं- सामने आई 'विरुष्का' के हनीमून की दूसरी फोटो, एक अंजान विदेशी भी साथ में आ रहा नजर
पढे़ं- सामने आई 'विरुष्का' के हनीमून की दूसरी फोटो, एक अंजान विदेशी भी साथ में आ रहा नजर
विज्ञापन
Surveen Chawla
सुरवीन इस समय एकता कपूर की वेब सीरीज 'हक से' की शूटिंग में काफी बिजी हैं। जिसमें उनके साथ राजीव खंडेलवाल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। सुरवीन कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं लेकिन' हेट स्टोरी 2' फिल्म से काफी लाइम लाइट बटोरी थी। इसके अलावा सुरवीन कही तो होगा, कसौटी जिंदगी की, कॉमेडी सर्कस और 24 सीजन 2 में भी दिखाई दी थीं।
पढ़ें- 'फन्ने खां' के बाद डबल डोज का तड़का लगाएंगी ऐश्वर्या, इस एक्टर के साथ होगा धमाल
पढ़ें- 'फन्ने खां' के बाद डबल डोज का तड़का लगाएंगी ऐश्वर्या, इस एक्टर के साथ होगा धमाल
