फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput: ओटीटी पर मौजूद हैं सुशांत की ये बेहतरीन फिल्में, जो हमेशा कराएंगी उनकी मौजूदगी का एहसास

Tue, 14 Jun 2022 06:52 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 14 Jun 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Best Films From Kai Po Che To Ms Dhoni The Untold Story Chhichhore Dil Bechara On Ott
सुशांत सिंह राजपूत की बेहतरीन फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय का जादू चलाया है। दो साल पहले महज 32 साल की उम्र में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिससे फैंस ही नहीं पूरी इंडस्ट्री को धक्का लगा था। 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में पहचान बनाने वाले सुशांत को लोग आज भी बहुत याद करते हैं। सुशांत ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, जो हमेशा उन्हें सभी के बीच मौजूद रखेंगी। आज हम आपको सुशांत की कुछ ऐसी ही बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं।

Sushant Singh Rajput Best Films From Kai Po Che To Ms Dhoni The Untold Story Chhichhore Dil Bechara On Ott
काई पो चे - फोटो : सोशल मीडिया

काई पो चे
टीवी के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने 'काई पो चे' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म 2013 में आई थी, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में सुशांत के अलावा अमित साध और राजकुमार राव ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में तीनों दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो एक हादसे के बाद पूरी तरह से बदल जाती है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Sushant Singh Rajput Best Films From Kai Po Che To Ms Dhoni The Untold Story Chhichhore Dil Bechara On Ott
एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी
'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' सुशांत की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। यह फिल्म एमएस धोनी की बायोपिक है, जो 2016 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुशांत के करियर का टर्निंग प्वाइंट थी, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म में उनके अलावा कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Best Films From Kai Po Che To Ms Dhoni The Untold Story Chhichhore Dil Bechara On Ott
केदारनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

केदारनाथ
इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान पहली बार एक साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी 2013 में आई उत्तराखंड की बाढ़ पर आधारित थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत एक मुस्लिम पिट्ठू के किरदार में नजर आए थे, जो भक्तों को केदारनाथ मंदिर तक ले जाते थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Best Films From Kai Po Che To Ms Dhoni The Untold Story Chhichhore Dil Bechara On Ott
सोनचिड़िया

सोनचिड़िया
यह फिल्म चंबल जिले के डकैतों के जीवन पर आधारित है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन क्रिटिक्स ने इस फिल्म की तारीफ की थी। फिल्म ने डाकू के किरदार में सुशांत की एक्टिंग सभी को बहुत पसंद आई थी। इसमें सुशांत के अलावा मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म 2019 में आई थी। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed