फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा से रिया चक्रवर्ती तक, ये हैं वो हसीनाएं जिनसे जुड़ा सुशांत सिंह राजपूत का नाम, एक से तो होने वाली थी शादी

Thu, 21 Jan 2021 08:20 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 21 Jan 2021 08:20 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Birthday Special story the late actor fell in love 4 times with these actresses
सारा, रिया, सुशांत - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें अभी भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। आज अगर सुशांत इस दुनिया में होते तो 21 जनवरी को अपना 35वां जन्मदिन मनाते। सुशांत का यूं चले जाना हर किसी को गहरा सदमा दे गया। हालांकि सुशांत जिन लोगों के करीब थे उनके लिए 21 जनवरी का दिन बेहद खास होने वाला है। सुशांत के जीवन में औरतों का हमेशा से काफी प्रभाव था चाहे फिर वो उनकी बहने रही हों या फिर उनकी प्रेमिकाएं। तो चलिए इस खास दिन के मौके पर आपको बताते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में जो सुशांत के दिल के बेहद करीब रहीं।

Sushant Singh Rajput Birthday Special story the late actor fell in love 4 times with these actresses
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे

सुशांत के जीवन में प्यार की सबसे पहली दस्तक टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने दी थी। सुशांत और अंकिता की पहली मुलाकात टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी। इस शो के दौरान पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गईं। यहां तक की कई मौकों पर दोनों ने खुले तौर पर मीडिया के सामने एक दूसरे को प्रपोज भी किया था। अक्सर ऐसी खबरें सामने आती थीं कि अंकिता और सुशांत शादी करने वाले हैं, लेकिन इनका रिश्ता अचानक से खत्म हो गया। सुशांत फिल्मों के लिए अपने करियर में आगे बढ़ गए और अंकिता पीछे छूट गईं। हालांकि दोनों की दोस्ती कभी खत्म नहीं हुई। सुशांत के निधन ने अंकिता को गहरा सदमा दिया था और आज भी वो उन्हें याद करके भावुक हो जाती हैं।

Sushant Singh Rajput Birthday Special story the late actor fell in love 4 times with these actresses
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

कृति सेनन

अंकिता से अलग होने के बाद सुशांत का नाम कृति सेनन से भी जुड़ा था। कृति और सुशांत ने फिल्म 'राब्ता' में साथ काम किया था। इस फिल्म के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, लेकिन दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। कृति और सुशांत ने अपने रिश्ते को कभी भी खुलकर मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा लेकिन दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। हालांकि किसी कारण से सुशांत और कृति का रिश्ता भी टूट गया, लेकिन उनकी दोस्ती बरकरार रही। सुशांत के निधन के बाद से कृति ने उन्हें लेकर एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा किया था जिसे पढ़कर फैंस की आंखे नम हो गईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Birthday Special story the late actor fell in love 4 times with these actresses
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

सारा अली खान

सारा का नाम सुशांत सिंह राजपूत से भी जोड़ा गया। सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के हीरो थे सुशांत सिंह राजपूत। उन दिनों मीडिया में ऐसी खबरें आने लगीं थीं कि सारा अपने को-स्टार के क्लोज होती जा रही हैं। हालांकि ना ही कभी सुशांत ने और ना ही सारा ने इस रिश्ते पर कोई बात कही। सारा और सुशांत के कई बार साथ में पार्टी करने की खबरें भी सामने आईं थीं, हालांकि ये रिश्ता सिर्फ दोस्ती का था या प्यार का ये कभी साफ नहीं हो पाया।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Birthday Special story the late actor fell in love 4 times with these actresses
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

रिया चक्रवर्ती

सुशांत के निधन के ठीक पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थीं। सुशांत और रिया की रिश्ता खुलकर तो लोगों के सामने नहीं आया था, लेकिन दोनों एक दूसरे से काफी लगाव रखते थे। सुशांत के गुजर जाने के बाद रिया पर कई तरह के सवाल भी उठे थे और रिया ने मीडिया के सामने आकर अपने और सुशांत के बारे में कई बातें भी बताईं थीं। ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं कि सुशांत रिया से शादी करने वाले थे और दोनों एक अपॉर्टमेंट भी खोज रहे थे। अफसोस की बात है कि सुशांत की दिल की ये सारी बातें उनके साथ ही चली गईं। हालांकि सुशांत भले ही हमारे बीच ना हो, लेकिन उनसे लगाव रखने वाली ये एक्ट्रेसेज उन्हें कभी नहीं भुला पाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed