फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत के अकाउंट से दो चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के खातों में ट्रांसफर हुए इतने करोड़ रुपये, परिवार का दावा- 'रिया चक्रवर्ती के इशारे पर हुआ लेन-देन'

Sun, 09 Aug 2020 03:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 09 Aug 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case An amount of Rs 2 crore 63 Lakhs was transferred to 2 CA accounts
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के लिए सीबीआई ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। इस मामले में अब तक सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बिहार सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई को देने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की थी।

Sushant Singh Rajput Case An amount of Rs 2 crore 63 Lakhs was transferred to 2 CA accounts
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों सुशांत की बैंक डिटेल सामने आई थी जिसमे ये साफ था कि उनके अकाउंट से पंडित और पूजा के नाम पर लाखों रुपए निकाले गए थे। वहीं अब सामने आया है कि सुशांत के अकाउंट से मई 2019 से लेकर अप्रैल 2020 तक उनके 2 सीए के अकाउंट में 2.63 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं।

Sushant Singh Rajput Case An amount of Rs 2 crore 63 Lakhs was transferred to 2 CA accounts
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा सुशांत ने अपनी बहन रानी के लिए दो फिक्स डिपोजिट किए थे। दोनों करीब 4.5 करोड़ रुपए के थे। लेकिन बाद में दोनों एफडी से 2.5 करोड़ रुपए कम करा दिए गए थे। 26 नवंबर 2019 को ये दोनों फिक्स डिपोजिट किए गए थे, बाद में इसे तोड़कर नए फिक्स डिपोजिट एक-एक करोड़ के कर दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case An amount of Rs 2 crore 63 Lakhs was transferred to 2 CA accounts
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में सुशांत के परिवार का आरोप है कि दोनों सीए के खातों में 2.63 करोड़ रुपये का ट्रांसफर और फिक्स डिपोजिट से कटौती रिया चक्रवर्ती के इशारे पर की गई है। वहीं शौविक की बैंक डिटेल्स से सामने आया है कि उनके खाते में सुशांत के खाते से कई बार पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। सुशांत के खाते से शौविक के खाते में सबसे बड़ा ट्रांजैक्शन 40000 रुपये का 10 जून, 2019 को किया गया था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case An amount of Rs 2 crore 63 Lakhs was transferred to 2 CA accounts
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा मुंबई के अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज किया था। पिछले दिनों सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने पटना पुलिस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। सुशांत के पिता ने रिया पर पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed