सुशांत सिंह राजपूत केस में अब रिया चक्रवर्ती खुलकर सामने आ गई हैं। अभी तक सुशांत का परिवार लगातार रिया पर निशाना साधता आ रहा था। अब पहली बार रिया ने पलटवार किया है और सुशांत की दो बहनों और डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सुशांत की बहन प्रियंका ने इस ही डॉक्टर से प्रिस्क्रिप्शन बनवाया था। रिया के केस दर्ज कराने पर सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने इसे कोर्ट की अवहेलना बताया है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने की थी एफआईआर, वकील विकास सिंह ने कहा- 'मुंबई पुलिस को बना रखा है दूसरा घर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'रिया हर छोटी छोटी बात पर मुंबई पुलिस की शरण में जाती हैं। ऐसा लगता है जैसे ये उनका दूसरा घर है। बांद्रा पुलिस ने जो केस दर्ज किया है वो बिल्कुल बेबुनियाद है। ये सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना है।'
विकास सिंह ने आगे कहा कि 'रिया चक्रवर्ती जो इस एफआईआर के माध्यम से कहना चाह रही हैं वो सीबीआई को अपने बयान में दे सकती थीं और सीबीआई को लगता तो उस पर अपनी चार्जशीट में विचार करता। दूसरी एफआईआर जो दर्ज करवाई है वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बिल्कुल मान्य नहीं है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सीधी अवहेलना है।'
विकास सिंह कहते हैं कि 'एफआईआर दर्ज करने में जैसे मुंबई पुलिस ने आईपीसी और एनडीपीएस के सेक्शनों को भर दिया है जैसे लगता है कि उनको रिया को पुलिस स्टेशन से खुश करके भेजना था। इस पर हम गंभीर कार्रवाई करेंगे।'
Bandra Police Station seems to be #RheaChakrobarty's second home as she runs to the police station over all kinds of petty issues: Vikas Singh, lawyer of the father of #SushantSinghRajput on her complaint against the late actor's sister and others pic.twitter.com/Ufi4ejkKSW
बता दें कि रिया ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं। उन्होंने बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस बात की एफआईआर की थी कि प्रियंका सिंह ने डॉक्टर तरुण कुमार से सुशांत सिंह राजपूत का फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनवाया था। इस बारे में रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा था कि डॉक्टर तरुण कुमार की प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आती हैं और इस पर पाबंदी है।