फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में टैलेंट मैनेजर रेशमा शेट्टी से हुई पूछताछ, सलमान के साथ किया है काम

Sat, 11 Jul 2020 09:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 11 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Mumbai Police Question Talent Manager Reshma Shetty Who Have Worked With Salman Khan
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ तेजी से कर रही है। वह जल्द से जल्द किसी नतीजे पर पहुंचना चाहती है लेकिन हाथ अभी कुछ भी नहीं लगा है। तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने हिंदी सिनेमा की एक बड़ी टैलेंट मैनेजर रेशमा शेट्टी से पूछताछ की है। बीते शुक्रवार को लगभग पांच घंटे तक चली इस सवाल- जवाब की कार्रवाई की जानकारियों को अभी गुप्त रखा गया है।

Sushant Singh Rajput Case Mumbai Police Question Talent Manager Reshma Shetty Who Have Worked With Salman Khan
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

रेशमा शेट्टी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक मैट्रिक्स की कर्ताधर्ता हैं। वह अब तक सलमान खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान को कई बड़े सौदे करवाने में मदद की है। हालांकि 2018 में ये अलग हो गए थे। तब से रेशमा अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा वह कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और भी कई फिल्मी सितारों का मैनेजमेंट करती हैं।

Sushant Singh Rajput Case Mumbai Police Question Talent Manager Reshma Shetty Who Have Worked With Salman Khan
सुशांत सिंह राजपूत, शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि हाल ही में निर्देशक शेखर कपूर ने भी पुलिस को ईमेल के जरिए अपना बयान दर्ज कराया है। दरअसल, इस समय शेखर मुंबई में नहीं हैं इसलिए उन्होंने अपना बयान ईमेल के जरिए मुंबई पुलिस तक पहुंचाया है। अपने बयान में शेखर ने फिल्म 'पानी' को बनाने में आड़े आईं कई दिक्कतों का खुलासा किया है। शेखर ने कुछ बातें ऐसी भी बताई हैं जिनकी पुलिस को गहराई से जांच करने की जरूरत है। इसलिए, पुलिस ने शेखर को मुंबई आकर पूछताछ में सहयोग करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Mumbai Police Question Talent Manager Reshma Shetty Who Have Worked With Salman Khan
सुशांत सिंह राजपूत, शानू शर्मा - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में पुलिस अब तक लगभग ढाई दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इन लोगों में सुशांत के परिवार जन, उनके करीबी दोस्त और वह लोग शामिल हैं जिनके साथ सुशांत सिंह राजपूत ने काम किया था। इसके अलावा पुलिस ने कुछ पत्रकारों से भी पूछताछ की है जिन्होंने सुशांत के बारे में कुछ अलग समीकरण अपने पाठकों के लिए परोसे थे। साथ ही उन सूत्रों का भी पता लगाया जा रहा है जिनसे पत्रकारों को वह खबरें मिलीं जिनको पढ़कर सुशांत के दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा और वह परेशान रहने लगे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Mumbai Police Question Talent Manager Reshma Shetty Who Have Worked With Salman Khan
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

ज्ञात है कि पिछले महीने की 14 तारीख को सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके इस कदम को उठाने का कारण पिछले कुछ महीनों से उनके दिमाग में चल रहे अवसाद को बताया गया है। इस केस की छानबीन में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुशांत के दिमाग में अवसाद पैदा हुआ तो उसकी वजह क्या रही?

पढ़ें: बीएमसी ने सील किया रेखा का बंगला, सुरक्षाकर्मी को हुआ कोरोना वायरस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed