सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग कनेक्शन पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कार्रवाई जारी है। इस मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बीते दिनों एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार किया था, जिसकी शिनाख्त पर एनसीबी ने एक और बड़े ड्रग पैडलर को दबोचा है।
सुशांत केस में एनसीबी का एक्शन और नेहा कक्कड़ की ग्रैंड शादी, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट गोरेगांव के एक पांच-सितारा होटल में चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने एक फिल्म अभिनेता को गिरफ्तार किया जबकि वहां से तीन लड़कियों को छुड़ाया है। इन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों में भूमिकाएं निभाई हैं।
सेक्स रैकेट में पकड़ा गया फिल्म अभिनेता, टेलीविजन की तीन अभिनेत्रियों को पुलिस ने छुड़ाया
टेलीविजन के सबसे मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी को आम आदमी की आवाज माना जाता था। उन्हें 'किंग ऑफ कॉमेडी' और 'किंग ऑफ सटायर' के नाम से भी जाना जाता है। जसपाल भट्टी हंसाते-हंसाते राजनीति, व्यवस्था और समाज पर कटाक्ष करते थे, और उनकी यही अदा दर्शकों को खूब पसंद आती थी। 25 अक्तूबर 2012 में सड़क हादसे में जसपाल भट्टी का निधन हो गया था।
जसपाल भट्टी के शो को 10 एपिसोड बाद करा दिया था बंद, मौत के बाद भी लोगों को दी सीख
बॉलीवुड में सलमा आगा वो अभिनेत्री रहीं जिनका करियर गायिकी के चलते आगे बढ़ा। पहली ही फिल्म 'निकाह' में 'दिल के अरमां आंसुओं में बह गए' गाकर सलमा रातों-रात छा गईं। उनका जन्म 25 अक्तूबर, 1956 को पकिस्तान के कराची में हुआ था लेकिन वो मूलत: ब्रिटिश नागरिक रहीं। हालांकि साल 2016 में उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई।
'निकाह' से रातों-रात मशहूर हुई थीं सलमा आगा, दो बार तलाक देकर रचाई तीसरी शादी
मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार को दोनों ने दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक गुरुद्वारे में फेरे लिए। शादी का कार्यक्रम एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट में रखा गया था। यहां दोनों पक्षों के कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए नेहा और रोहनप्रीत ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
Video: अपनी शादी में नेहा कक्कड़ ने की ग्रांड एंट्री, पति के साथ गाया गाना, खूब लगाए ठुमके