फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती के दावे को मनोचिकित्सकों ने नकारा, बोले- 'भयानक तस्वीर देख विक्षिप्त नहीं हो सकता सामान्य व्यक्ति'

Fri, 14 Aug 2020 02:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 14 Aug 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case Psychiatrists denied Riya Chakraborty claim
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने दावा किया था कि पिछले साल यूरोप दौरे के दौरान एक होटल में लगी तस्वीर देखने के बाद सुशांत की तबीयत बिगड़ गई थी। वह अजीब सी हरकत करने लगे थे। इसके बाद उन्हें मानसिक परेशानी होने लगी। लेकिन मनोचिकित्सकों का कहना है कि यह संभव नहीं है। 

sushant singh rajput case Psychiatrists denied Riya Chakraborty claim
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मनोचिकित्सकों के मुताबिक, सामान्य व्यक्ति कोई भयानक तस्वीर देखकर अचानक विक्षिप्त या मानसिक रूप से बीमार नहीं हो सकता। लेकिन पहले से मानसिक बीमारी से जूझ रहा शख्स भयानक तस्वीर से परेशान हो सकता है।

sushant singh rajput case Psychiatrists denied Riya Chakraborty claim
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ सागर मूंदड़ा का कहना है कि अगर हमारा मन पहले से डरा हुआ हो तो रस्सी भी सांप की तरह नजर आती है। लेकिन अगर किसी को पहले से कोई मानसिक बीमारी नहीं है तो ऐसा होना बेहद मुश्किल है। उनके मुताबिक कभी हमारी मन स्थिति पहले से खराब हो तो सामान्य सी चीज भी हमें परेशान कर सकती है जिस पर सामान्य तौर पर हम ध्यान भी नही देते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case Psychiatrists denied Riya Chakraborty claim
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

क्या कहा था रिया ने?
 रिया ने पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों को बताया था कि यूरोप यात्रा के दौरान वे इटली के फ्लोरेंस शहर में स्थित 600 साल पुराने एक होटल में ठहरे थे। उस होटल में दीवारों पर पुरानी पेंटिंग्स लगी हुई थी। जिसे  देखने के बाद सुशांत की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
sushant singh rajput case Psychiatrists denied Riya Chakraborty claim
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी। इसके बाद परिवार ने पटना अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से ही मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। अब मामले की जांच सीबीआई को दिए जाने की मांग की जा रही है। इस समय मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। जल्द ही इसका  फैसला सामने आ जाएगा।

दिशा सालियान के पिता पहुंचे थाने, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed