फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'खुदकुशी नहीं सुशांत की हत्या की गई', पीएम मोदी को इस अभिनेता ने लिखा पत्र

Sun, 30 Aug 2020 12:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 30 Aug 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case Ravi Kishan Writes a Letter to PM Narendra Modi
सुशांत सिंह राजपूत और पीएम मोदी - फोटो : facebook/SushantSinghRajput, PTI

सुशांत सिंह राजपूत की मौत अभी भी एक गुत्थी बनी हुई है। इसे सुलझाने में कितना वक्त लगेगा ये कहना भी अभी मुश्किल है। लेकिन सीबीआई की जांच ने इस केस में एक नई उम्मीद पैदा कर दी है। सुशांत केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से शनिवार को सीबीआई ने दूसरी बार पूछताछ की। इस बीच कई लोग सुशांत की कथित खुदकुशी को हत्या बता रहे हैं। कई नेताओं और अभिनेताओं का मानना है कि सुशांत की हत्या की गई है। अब इस बात को देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए बाकायदा एक पत्र लिखकर भेजा गया है।

sushant singh rajput case Ravi Kishan Writes a Letter to PM Narendra Modi
रवि किशन - फोटो : instagram/ravikishann

अभिनेता से नेता बने रवि किशन शुरू से ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शक जताते आए हैं। वो कई बार इसे लेकर सवाल भी खड़े कर चुके हैं। इसी सिलसिल में अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। रवि किशन का मानना है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या हुई है।

sushant singh rajput case Ravi Kishan Writes a Letter to PM Narendra Modi
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

एक निजी चैनल से बात करते हुए रवि किशन ने कहा, 'सुशांत की मौत सबसे बड़ा रहस्य है। उन्हें किसने मारा और वह मृत अवस्था में कैसे पड़े मिले? इन सभी सवालों के जवाब सामने आने की जरूरत है। अगर सच्चाई जल्द सामने आती है तो उनके बूढ़े पिता को कुछ राहत मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case Ravi Kishan Writes a Letter to PM Narendra Modi
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद रवि किशन ने इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड पार्टियों में ड्रग्स का इस्तेमाल होता है तो उन पैडलर्स को जरूर पकड़ना चाहिए और जेल भेज देना चाहिए। भारत युवाओं का देश है और युवा ड्रग से प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन
sushant singh rajput case Ravi Kishan Writes a Letter to PM Narendra Modi
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

शनिवार को सात घंटे पूछताछ
रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने शनिवार को दूसरे दिन करीब 7 घंटे तक पूछताछ की। खबर है कि वह सीबीआई के सवालों का सामना नहीं कर पा रही है। सूत्रों के अनुसार, रिया को सीबीआई के दो सवालों ने उलझन में डाल दिया है जिसका वह ठीक से जवाब नहीं दे पा रही हैं। शनिवार को पूछताछ में एक बार फिर अधिकांश उन्हीं सवालों को दोहराया गया जो एक दिन पहले उनसे पूछे गए थे। लेकिन सीबीआई की जांच टीम रिया के जवाब से संतुष्ट नहीं है। इससे चर्चा है कि सीबीआई रिया को पोलीग्राफी टेस्ट करा सकती है।


क्या रिया चक्रवर्ती की थी सुशांत सिंह राजपूत के पैसों पर नजर? जानिए वायरल ऑडियो में क्या कुछ कह रहे हैं अभिनेता

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed