फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीबीआई ने की रिया चक्रवर्ती से करीब सात घंटे पूछताछ, किसी सवाल में अटकीं तो किसी का दिया गोलमोल जवाब

Sat, 29 Aug 2020 10:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 29 Aug 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case CBI Investigation Day 9 Rhea Chakraborty Showik Chakraborty
गेस्ट हाउस में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की पूछताछ - फोटो : ani

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने शनिवार को दूसरे दिन करीब 7 घंटे तक पूछताछ की। खबर है कि वह सीबीआई के सवालों का सामना नहीं कर पा रही है। सूत्रों के अनुसार, सुशांत सिंह की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया को सीबीआई के दो सवालों ने उलझन में डाल दिया है जिसका वह ठीक से जवाब नहीं दे पा रही है। शनिवार को पूछताछ में एक बार फिर अधिकांश उन्हीं सवालों को दोहराया गया जो एक दिन पहले उनसे पूछे गए थे। लेकिन सीबीआई की जांच टीम रिया के जवाब से संतुष्ट नहीं है। इससे चर्चा है कि सीबीआई रिया को पोलीग्राफी टेस्ट करा सकती है।

Sushant Singh Rajput Case CBI Investigation Day 9 Rhea Chakraborty Showik Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput

सुशांत सिंह मौत प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई की टीम के हाथ 9वें दिन भी खाली है। सीबीआई को अभी तक हत्या के एंगल ऐसे सबूत हाथ नहीं लगे हैं जिससे आरोपियों को गिरफ्तार कर सकें। सीबीआई की एसपी नूपुर प्रसाद सांताक्रुज के कालीना स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाऊस में दूसरे दिन भी पूछताछ की। रिया पुलिस की सुरक्षा में करीब डेढ़ बजे गेस्ट हाऊस पहुंची थी। कहा जा रहा है कि रिया से पूछताछ में सबसे अहम सवाल पूछा गया कि उनका सुशांत सिंह से किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था और वह क्यों घर छोड़कर चली गई। यह वह अहम दो सवाल है जिसका जवाब वह नहीं दे पा रही है। सूत्रों के अनुसार इन सवालों का वह गोलमोल जवाब दे रही हैं जिससे सीबीआई संतुष्ट नहीं है।

Sushant Singh Rajput Case CBI Investigation Day 9 Rhea Chakraborty Showik Chakraborty
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

शनिवार को रिया के विदेश यात्राओं से संबंधित दस्तावेज भी खंगाले गए। सीबीआई ने रिया को इससे संबंधित दस्तावेज लाने के लिए कहा था। इस बीच सुशांत सिंह के बैंक खातों की ऑडिट रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें पिछले पांच सालों में 70 करोड़ के टर्नओवर का जिक्र है। मुंबई पुलिस ने सुशांत के बैंक खातों का फारेंसिक ऑडिट कराया था जो सीबीआई और ईडी को दी गई है जिसकी जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑडिट रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि सुशांत ने पांच करोड़ रुपए टैक्स भरा है और करोड़ों रुपए रिया, अपने मैनेजमेंट यानि मैनेजर और स्टाफ के अलावा घूमने-फिरने पर खर्च किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case CBI Investigation Day 9 Rhea Chakraborty Showik Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, दिशा सालियान, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @ItsSSR @Rhea_Chakraborty @DishaSalian

सीबीआई ने जांच में जुड़ा दिशा सालियान आत्महत्या मामला
अभिनेता सुशांत सिंह मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम ने जांच में सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान आत्महत्या मामले को भी जांच में जोड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिशा सालियान को लेकर सीबीआई ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, नौकर दीपेश सावंत, नीरज सिंह, केशव और मेवाती के अलावा रिया के भाई शौविक से भी पूछताछ की है। शौविक से पूछा गया कि दिशा सालियान सुशांत के घर में कितनी बार आई, सुशांत के कामों को कितना मैनेज करती थी। उसकी मौत की जानकारी सुशांत को कैसे हुई। क्या सुशांत सिंह दिशा को लेकर खुद को असहज महसूस कर रहे थे आदि। हालांकि इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने कुछ भी नहीं बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिया ने दिशा सालियान से जुड़े सवाल पर कहा कि वह उसके बारे में ज्यादा नहीं जानती है। उसे उसकी मौत के बारे में कुछ नहीं पता।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case CBI Investigation Day 9 Rhea Chakraborty Showik Chakraborty
रिया चक्रवर्ती, गौरव आर्य - फोटो : instagram: rhea_chakraborty

एनसीबी ने ड्रग तस्करो के खिलाफ तेज की मुहिम, दो लोगों को पकड़ा
सुशांत सिंह मौत के मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहे नॉरकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) ने ड्रग तस्करों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। एनसीबी के अधिकारियों ने शनिवार को बॉलीवुड से जुड़े दो ड्रग्स तस्करों को पकड़ा। इन दोनों के नाम करण और अब्बास बताया गया है। ये दोनों बीयूडी नामक ड्रग्स की तस्करी में शामिल हैं जो ये दोनों बीयूडी नामक ड्रग्स की तस्करी में शामिल हैं जो ड्रग्स की पार्टी और सेलिब्रिटी ड्रग्स की पार्टी और सेलिब्रिटी की सभी स्पेशल पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। हालांकि उनका रिया से संबंधों का खुलासा नहीं हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed