सब्सक्राइब करें

फर्जी दावा करने वालों पर भड़के रिया के वकील, बोले- CBI को देंगे ऐसे लोगों की लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 12 Oct 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty lawer satish maneshinde says they will forwarding list to cbi of people who claims false
सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई

सुशांत सिंह राजपूत केस में अब कई सच सामने आ गए हैं। रविवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती की पड़ोसन से पूछताछ की। महिला का दावा था कि उसने 13 जून को रिया और सुशांत को एक साथ देखा था। लेकिन जब सीबीआई इसे लेकर महिला से सवाल किया तो वो अपने बयान से पलट गई। जिसके बाद सीबीआई ने महिला को ऐसे बयान न देने की चेतावनी दी। इस बीच रिया के वकील सतीश मानेशिंद ने झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

sushant singh rajput case rhea chakraborty lawer satish maneshinde says they will forwarding list to cbi of people who claims false
सतीश मानेशिंदे और रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI and Instagram: @rhea_chakraborty

 रिया के वकील सतीश मनेशिंदे ने कहा कि हम ऐसे लोगों की लिस्ट सीबीआई को सौपेंगे जो टीवी न्यूज चैनलों पर सुशांत केस में झूठे आरोप लगाते हुए गलत दावे करते हैं। मानेशिंदे ने कहा कि हम सीबीआई से अनुरोध करेंगे कि वो जांच को गुमराह करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

sushant singh rajput case rhea chakraborty lawer satish maneshinde says they will forwarding list to cbi of people who claims false
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतीश मानेशिंदे ने कहा मैंने कहा था कि जब रिया चक्रवर्ती रिहा होकर बाहर आएंगी, तो हम उन लोगों के घर जाएंगे, जिन्होंने अपने फायदे के लिए टीवी न्यूज चैनल पर झूठे दावे किए और रिया की जिंदगी तबाह करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty lawer satish maneshinde says they will forwarding list to cbi of people who claims false
सुशांत और रिया - फोटो : PTI

सतीश मानेशिंदे ने आगे कहा, 'रिया की पड़ोसन डिंपल थवानी ने दावा किया था कि वह सुशांत की फैन है। उसने न्यूज चैनल पर दावा किया था कि सुशांत 13 जून को रिया को घर छोड़ने आए थे। यह एक निराधार अफवाह है जो उस फैन ने मीडिया सर्कस के कारण फैलाई। सीबीआई ने आज उसका बयान रिकॉर्ड किया है। और आपको जानकर खुशी होगी कि उसने अपने बयान में सीबीआई से क्या कहा। मैं सभी ईमानदार पत्रकारों से अनुरोध करुंगा कि वे अब उसके पास जाएं और उसका बयान रिकॉर्ड करें।'

विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty lawer satish maneshinde says they will forwarding list to cbi of people who claims false
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty

सीबीआई के सामने पलटी महिला
बता दें कि रविवार को पूछताछ के दौरान जब महिला से सीबीआई ने पूछा कि क्या आपने आपने 13 जून की शाम रिया और सुशांत को एक साथ देखा था तो इस पर उसने इंकार कर दिया। महिला ने सीबीआई से कहा कि उसने रिया और सुशांत को एक दूसरे के साथ नहीं देखा। महिला ने सीबीआई को बताया कि उसने रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की 13 जून की मुलाकात वाली बात किसी और के मुंह से सुनी थी।

शर्लिन चोपड़ा ने किया कंगना रणौत का समर्थन, बोलीं- माल फूंक कर डिप्रेशन के नारे लगाते हैं

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed