{"_id":"5f3b85458ebc3e3d051e7724","slug":"sushant-singh-rajput-case-rhea-chakraborty-lawyer-on-why-she-moved-out-of-actor-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आठ जून को सुशांत सिंह राजपूत को अकेला छोड़ क्यों चली गई थीं रिया चक्रवर्ती? अभिनेत्री के वकील ने बताई ये वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आठ जून को सुशांत सिंह राजपूत को अकेला छोड़ क्यों चली गई थीं रिया चक्रवर्ती? अभिनेत्री के वकील ने बताई ये वजह
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसता जा रहा है। सुशांत और रिया लंबे समय से साथ रह रहे थे। सुशांत के निधन के महज छह दिन पहले यानी आठ जून को रिया अपने घर लौट आई थीं। ऐसी खबरें थीं कि दोनों के बीच अनबन हुई जिसके बाद सुशांत ने रिया को अपने घर चले जाने के लिए कहा। अब इस पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने बताया कि आखिर रिया ने क्यों सुशांत का घर छोड़ा था।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने एक इंटरव्यू में रिया के वकील ने बताया कि आठ जून को भी रिया, सुशांत को अकेले छोड़कर जाना नहीं चाहती थीं लेकिन अभिनेता ने उनसे चले जाने के लिए कहा। सुशांत ने अपने परिवार को मिलने के लिए कई बार फोन किया था।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया के वकील के मुताबिक, सुशांत के फोन के कुछ दिनों बाद उनके परिवार ने जवाब दिया और बाद में उनकी बहन मीतू उनके साथ रहने के लिए आ गईं। इस दौरान रिया की मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी, वो एंजाइटी और पैनिक अटैक से गुजर रही थीं। सुशांत के व्यवहार में अचानक बदलाव उनकी मुश्किलें बढ़ा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया के वकील ने बताया कि 'सुशांत अपने परिवार को फोन कर रहे थे, उन्हें मुंबई से बाहर जाने के अपने फैसले के बारे में बता रहे थे और उनसे मिलने आने का अनुरोध कर रहे थे। सुशांत के कई दिनों तक फोन करने और रोने के बाद, उनकी बहन मीतू आठ जून, 2020 को उनके साथ रहने के लिए तैयार हो गईं। जिसके बाद ही सुशांत ने रिया को उनके माता पिता के साथ रहने के लिए कहा।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच को लेकर सोशल मीडिया पर मुहिम चल रही है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति इस बारे में कई वीडियोज और तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। इस केस को लेकर बिहार पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है कि इस केस की जांच कौन करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।