फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBI के सामने बयान से पलटी रिया चक्रवर्ती की पड़ोसन, बोलीं- '13 जून को... ऐसा नहीं देखा'

Mon, 12 Oct 2020 12:12 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 12 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput case Rhea Chakraborty Neighbour Fails To Back Claim in front of cbi
सुशांत और रिया - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत केस में परतें अब धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। सीबीआई अब भी लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है। इस केस में अपना दावा ठोकने वालों से सवाल जवाब किए जा रहे हैं। हाल ही में सीबीआई ने उस महिला से पूछताछ की जिसने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुसाइड से ठीक एक दिन पहले 13 जून की शाम उसने रिया चक्रवर्ती और सुशांत को एक साथ देखा था। ये महिला रिया के पड़ोस में रहती है।

Sushant singh rajput case Rhea Chakraborty Neighbour Fails To Back Claim in front of cbi
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

रिया चक्रवर्ती के पड़ोस में रहने वाली इस महिला का नाम डिंपल थावानी है। सीबीआई ने जब महिला से पूछा कि क्या आपने आपने 13 जून की शाम रिया और सुशांत को एक साथ देखा था तो इस पर उसने इनकार कर दिया। महिला ने सीबीआई से कहा कि उसने रिया और सुशांत को एक दूसरे के साथ नहीं देखा।

Sushant singh rajput case Rhea Chakraborty Neighbour Fails To Back Claim in front of cbi
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने सीबीआई को बताया कि उसने रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की 13 जून की मुलाकात वाली बात किसी और के मुंह से सुनी थी। इसके बाद सीबीआई ने महिला से पूछा कि क्या वो उस शख्स को पहचान सकती हैं जिसने सुशांत और रिया को उस दिन एक साथ देखा था, इस पर महिला ने जवाब दिया कि वो नहीं जानती कि वो शख्स कौन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput case Rhea Chakraborty Neighbour Fails To Back Claim in front of cbi
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty

महिला के इन जवाबों को सुनकर सीबीआई ने चेतावनी दी और कहा कि इस तरह के भ्रमित बयान देना गलत है। बता दें कि रिया की पड़ोसन ने एक टीवी चैनल के समक्ष दावा किया था कि 13 जून को सुशांत और रिया चक्रवर्ती मिले थे। उसने सुशांत को 13 जून को रिया को उनके घर के बाहर ड्राप करते हुए देखा था।

विज्ञापन
Sushant singh rajput case Rhea Chakraborty Neighbour Fails To Back Claim in front of cbi
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter: @instantbolly

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग कनेक्शन में रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। कुछ दिन पहले ही उन्हें बाम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गईं। हालांकि रिया के भाई शौविक अभी भी जेल में हैं। 

चर्चा में रही इन सितारों की शादी, किसी को मिले पचास लाख रुपये तो कुछ पर लगे घरेलू हिंसा के आरोप
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed