फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं गुजरे जमाने की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियां, मंदाकिनी का नाम तो आज भी पहले नंबर पर लिया जाता है

Sun, 11 Oct 2020 10:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 11 Oct 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actresses who Performed Bold Scenes In Movies
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : File Photo

ऐसा कहते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का फिल्मी करियर काफी छोटा होता है। वक्त के साथ-साथ खूबसूरत चेहरों वाली इन दिग्गज अभिनेत्रियों का लुक भी बदल जाता है। लेकिन इनके द्वारा निभाया गया किरदार आज भी याद किया जाता है। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने समय में बोल्ड किरदार अदा किए हैं, चलिए बात करते हैं ऐसी अभिनेत्रियों की...

Bollywood Actresses who Performed Bold Scenes In Movies
सिमी ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

सिमी ग्रेवाल-'मेरा नाम जोकर'
राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था जिसमें टीचर कपड़े बदल रही होती है और ऋषि कपूर उसे चुपके से देख रहे होते हैं। इस टीचर का किरदार सिमी ने निभाया था।

Bollywood Actresses who Performed Bold Scenes In Movies
वैजयंती माला - फोटो : File Photo

वैजयंती माला-'संगम'
राज कपूर की फिल्म 'संगम' में वैजयंती माला पहली बार बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। वैजयंती माला ने पहली बार इस फिल्म में बिकनी पहनी थी। पानी के अंदर का यह सीन काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses who Performed Bold Scenes In Movies
Zeenat Aman - फोटो : file photo

जीनत अमान-'सत्यम शिवम सुदंरम'
साल 1978 में आई राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम सुदंरम' भी काफी बोल्ड थी। इस फिल्म में जीनत अमान ने शुरुआत से आखिर तक बोल्ड कपड़े पहने थे और बोल्ड सीन भी दिए थे। खास तौर पर जीनत अमान का शशि कपूर के साथ फिल्माया गया टाइटल ट्रैक काफी सुर्खियों में रहा। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में जीनत और शशि कपूर ने काफी इंटीमेट सीन दिए थे। 

विज्ञापन
Bollywood Actresses who Performed Bold Scenes In Movies
मंदाकिनी अभिनेत्री - फोटो : File Photo

मंदाकिनी- 'राम तेरी गंगा मैली' 
'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मंदाकिनी ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे खासतौर पर झरने वाला सीन। इस सीन में मंदाकिनी केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें उन्हें झरने के नीचे खड़े होना था। इस सीन के लिए मंदाकिनी को आज भी याद किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed