फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया ने कहा: दोस्तों संग थाइलैंड की ट्रिप पर 70 लाख खर्च किए थे सुशांत ने

Thu, 27 Aug 2020 07:37 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 27 Aug 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty revealed about Late actor Thailand Trip with friends
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। सुशांत की मौत के बाद से ही दिवंगत अभिनेता और रिया चक्रवर्ती के बारे में कई अलग अलग बातें सामने आई हैं। हालांकि अब तक रिया चक्रवर्ती ने चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अब रिया ने अपनी बात खुलकर रखी है।  रिया चक्रवर्ती ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सुशांत के लाइफस्टाइल चॉइसेज को लेकर भी बात की।

sushant singh rajput case rhea chakraborty revealed about Late actor Thailand Trip with friends
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty

दरअसल कुछ वक्त पहले रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की यूरोप ट्रिप काफी चर्चा में थी। बताया जा रहा था कि उस यूरोप ट्रिप का पूरा खर्चा सुशांत सिंह राजपूत ने ही उठाया था। इस खबर के सामने आने के बाद से ही रिया को लेकर ऐसा कहा जाने लगा था कि उन्होंने सुशांत के पैसों का भी इस्तेमाल किया है। ऐसे में अब रिया ने यूरोप ट्रिप को लेकर इंटरव्यू में अपनी बात रखी।

sushant singh rajput case rhea chakraborty revealed about Late actor Thailand Trip with friends
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

रिया ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'पेरिस में मेरा एक शूट था एक कंपनी के साथ। शियन, जो कि कपड़ों की कंपनी है उसका एक फैशन शो था। उसके भी चैट, सब प्रूफ हैं मेरे पास। उस फैशन शो को अटेंड करने के लिए मुझे पैरिस बुलाया जा रहा था। मेरी टिकटें बिजनेस क्लास और होटल की टिकटें बुक थीं।'





 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty revealed about Late actor Thailand Trip with friends
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

रिया ने इंटरव्यू में आगे कहा, 'लेकिन सुशांत ने सोचा कि इसमें से यूरोप ट्रिप की जाए। तो उसने वो टिकटें कैंसिल करा दीं। अगर साबित करना पड़े तो वो टिकट्स मेरे पास हैं। सुशांत ने वो टिकटें कैंसिल कीं और फर्स्ट क्लास की टिकटें बुक कीं और फिर बाकी की ट्रिप पर उसने होटल का बिल भरा।'

विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty revealed about Late actor Thailand Trip with friends
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty

रिया ने सुशांत की इच्छा को जाहिर करते हुए कहा, 'वो ऐसा करना चाहता था। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं थी। मुझे चिंता इस बात की थी कि बहुत ज्यादा लंबा ट्रिप है। बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं। लेकिन वो ऐसे ही किंग साइज जिया करता था। मुझसे पहले भी छह लड़कों के साथ थाइलैंड एक ट्रिप पर गया था। जहां उसने 70 लाख रुपये खर्च किए और एक प्राइवेट जेट लेकर गया। ये सुशांत की लाइफस्टाइल चॉइसेज थीं।'

पढ़ें:  रिया चक्रवर्ती को ऐसे मिली थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर, 'सॉरी बाबू' कहकर छुए थे पैर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed