फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBI की पूछताछ से पहले अपने वकील विकास सिंह से मिलने दिल्ली पहुंचीं सुशांत सिंह राजपूत की बहनें

Wed, 02 Sep 2020 12:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 02 Sep 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Ssr Sisters to meet Family lawyer vikas singh in delhi
सुशांत अपनी बहनों के साथ - फोटो : TWITTER- @ItsSSR

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है, मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। पटना में पैदा हुए सुशांत सिंह राजपूत चार बहनों के इकलौते भाई थे। सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार खासतौर पर उनकी बहनों पर रिया चक्रवर्ती ने सवाल उठाए हैं। इस बीच सुशांत की तीनों बहनें प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और नीतू सिंह एक साथ दिखाई दीं।

Sushant Singh Rajput Case: Ssr Sisters to meet Family lawyer vikas singh in delhi
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह - फोटो : ANI

सुशांत की तीनों बहनें पहले अपने पारिवारिक वकील विकास सिंह से मिलीं। दरअसल 8 जून को जब रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़ कर गईं थीं उसी दिन सुशांत की बहन प्रियंका सुशांत को चैट पर दवाइयों की सूची भेज रही थीं, और ये भी बता रहीं थी कि कौन सी दवाई कब लेनी है। वहीं उन्होंने सीबीआई की पूछताछ में कबूल भी किया है कि उन्हें सुशांत की बीमारी के बारे में पता था।

Sushant Singh Rajput Case: Ssr Sisters to meet Family lawyer vikas singh in delhi
सुशांत सिंह राजपूत, विकास सिंह - फोटो : ANI

अब सीबीआई सुशांत के परिवार के बाकी के सदस्यों से पूछताछ करने वाली है। ऐसे में सीबीआई से पहले तीनों बहनें अपने वकील सिंह से मिलने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। वायरल हुए इस चैट में डिप्रेशन और पैनिक अटैक से जुड़ी दवाइयों के उल्लेख से साफ है कि परिवार को सुशांत की मानसिक बीमारी की जानकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Ssr Sisters to meet Family lawyer vikas singh in delhi
श्रुति मोदी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : पीटीआई, facebook/sushantsinghrajput

वहीं दूसरी तरफ सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के वकील ने दावा किया है कि सुशांत की बहनें उनको कंट्रोल करना चाहती थीं। उनकी नजर सुशांत के पैसों पर थी। सुशांत के कर्मचारियों को निकालना चाहती थीं। बहनों ने श्रुति मोदी से पहले वाले मैनेजर को निकाला था। सुशांत के स्टाफ के सदस्य ने बहनों को कहते सुना था 'सुशांत को हमारे साथ आने दो फिर सारी संपत्ति हमारी है।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Ssr Sisters to meet Family lawyer vikas singh in delhi
गौरव आर्या और रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। DRDO गेस्ट हाऊस में 12वें दिन सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से लंबी पूछताछ की। रिया चक्रवर्ती इस केस में मुख्य आरोपी हैं। इस दौरान सिद्धार्थ पीठानी, नीरज सिंह, केशव और सैमुअल मिरांडा को भी बुलाया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed