फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता लोखंडे का खुलासा, एक साल से पूरी तरह बदले हुए थे सुशांत, बहन से भी कर लिया था झगड़ा

Fri, 31 Jul 2020 06:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 31 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Ankita Lokhande reveal he fought with his sister and changed his mobile number
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में उनके पिता ने अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इस एफआईआर में उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी अभिनेता और उनकी जिदंगी के बारे में कई खुलासे कर रही हैं। 

Sushant Singh Rajput death Ankita Lokhande reveal he fought with his sister and changed his mobile number
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर अंकिता लोखंडे ने हाल ही में एक निजी टीवी चैनल से बात की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी के अलावा उनके परिवार के बारे में ढेर सारी बातें बताई। अंकिता लोखंडे ने बताया है कि बीते एक साल ने वह सुशांत सिंह राजपूत में काफी बदलाव देख रही थीं। यहां तक की सुशांत अपने परिवार के संपर्क में भी नहीं रहते थे। 

Sushant Singh Rajput death Ankita Lokhande reveal he fought with his sister and changed his mobile number
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत पिछले एक साल में काफी बदल गए थे। उनकी अपनी बहन श्वेता से एक साल से बात नहीं हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता मुझे काफी फोन किया करते और मुझसे कहते थे कि हमारी बात सुशांत से करवा दें। मैं कहती थी पापा जी मैं कैसे करवा दूं वह मेरे संपर्क में नहीं है। सुशांत अपने नंबर बदलता रहता था। मुझे काफी अजीब लगता था कि सुशांत क्यों बार-बार अपने नंबर बदल रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Ankita Lokhande reveal he fought with his sister and changed his mobile number
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे ने आगे कहा, 'मेरी नवंबर में 'रानी दी' (सुशांत की बहन) से बात हुई थी। वह हमारे काफी करीब थीं। उस समय वह काफी रो रही थीं। रानी दी ने मुझसे कहा कि अंकिता हम मुंबई सुशांत को लेने आए थे। उसे डेंगू हुआ था। हमने उसका टिकट तक करा दिया था। सुशांत वापस जाने को तैयार था। अचानक फिर क्या हुआ वह वापस आया और कहा कि रानी दी मैं आपके साथ नहीं आ रहा हूं। मैं पूरी तरह से ठीक हूं। सुशांत की जिंदगी में उनकी मां के बाद रानी दीदी सबसे ज्यादा करीब थीं जिनकी वह सारी बात मानते थे।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Ankita Lokhande reveal he fought with his sister and changed his mobile number
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की एक और बहन के बारे में बात करते हुए बताया, 'सुशांत सिंह राजपूत का अपनी बड़ी बहन प्रियंका से किसी वजह से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह और प्रियंका दीदी एक-दूसरे से बात तक नहीं कर रहे थे जबकि दोनों एक साथ कॉलेज भी पढ़े हैं।' इसके अलावा अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में और भी ढेर सारी बातें कीं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी।

पढ़ें: बाढ़ में तबाह हुआ BIGG BOSS के इस कंटेस्टेंट का गांव, पीएम मोदी और सलमान खान सहित कई सितारों से मांगी मदद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed