फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remembering SSR: अपनी आखिरी पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत ने जीवन खत्म होने के बारे में क्यों लिखा था ?

Mon, 14 Jun 2021 07:05 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 14 Jun 2021 07:05 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput death anniversary actor last post about his mother made fans cry
मां के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं है, इस वाक्य को कहते हुए एक साल पूरे होने वाले हैं लेकिन आज भी इस बात पर यकीन नहीं होता है। हंसता, मुस्कुराता, सितारों की दुनिया को अपने कमरे से देखने वाला एक नौजवान अभिनेता हम सबको छोड़कर किसी और दुनिया में चला गया, इस बात को हजम कर पाना आसान नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली थी। उनके निधन की वजह खुलकर तो सामने नहीं आ पाई, लेकिन दावे बहुत से किए गए। सुशांत अवसाद से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वो अपनी जिंदगी ही खत्म कर लेंगे ये किसी ने नहीं सोचा होगा।



आखिरी पोस्ट में छिपा था जीवनभर का दर्द

सुशांत सिंह राजपूत सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते थे, लेकिन उनके ज्यादातर पोस्ट चांद, सितारे, ग्रहों के बारे में होते थे। हालांकि उनके जीवन का आखिरी पोस्ट उनकी मां के लिए था। अपनी मां को याद करते हुए सुशांत ने बहुत ही गंभीर बातें लिखी थीं जो उस वक्त तो किसी को समझ नहीं आईं, लेकिन उनके निधन के बाद इसका मर्म समझ आया था। इस पोस्ट के जरिए एक तरह से उन्होंने अपने जीवन को खत्म करने की बात का इशारा दे दिया था।

Sushant singh rajput death anniversary actor last post about his mother made fans cry
सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी पोस्ट - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत अपनी मां को बहुत याद करते थे। वो महज 15-16 साल के थे जब उनकी मां इस दुनिया से चली गईं थीं। उन्हें पिता और चारों बहनों से खूब प्यार मिला था, लेकिन मां की कमी उन्हें हमेशा महसूस होती थी। उनके पास लोगों की भीड़ तो थी, लेकिन उनके दर्द को समझने के लिए उनके पास उनकी मां नहीं थी। उनके इस आखिरी पोस्ट से भी साफ पता चल गया था कि वो अंतिम दिनों में भी अपनी मां को बहुत याद कर रहे थे। उन्होंने कई बार अपने इंटरव्यू और शोज में मां के बारे में बहुत की बाते की थीं। 3 जून 2020 को सुशांत ने अपनी मां की याद में बेहद भावुक कर देने वाली बात लिखी थी। ने लिखा था कि, 'आंखों के आंसुओं से धुंधला अतीत भाप बनकर उड़ रहा है। कभी खत्म ना होने वाले सपने चेहरे पर मुस्कराहट बिखेर रहे हैं और एक क्षणभंगुर जीवन इन दोनों के बीच बातचीत कर रहा है...मां।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput)

Sushant singh rajput death anniversary actor last post about his mother made fans cry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत की इस पोस्ट को उस वक्त तवज्जो नहीं दी गई  लेकिन उनके निधन के बाद इसे जब दोबारा पढ़ा गया तो ऐसा लगा जैसे वो अपनी मां से कुछ ऐसी बातें कर रहे हैं जो कोई और नहीं समझ सकता। ऐसा लगा जैसे वो मां से मिलने की बात कर रहे हों। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput death anniversary actor last post about his mother made fans cry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि तीन जून के बाद सुशांत सोशल मीडिया पर नहीं दिखे। इस पोस्ट के आगे वो कुछ कह ही नहीं पाए। उनकी बातों से ऐसा लगा कि जैसे अब इस दुनिया से कहने के लिए उनके पास कुछ बचा ही नहीं था। वो अपनी मां को हर पल याद करते थे लेकिन इतना कि एक दिन सब कुछ छोड़कर उनके पास ही चले जाएंगे, ये किसी ने नहीं सोचा था। उनके निधन की खबर सुनकर उनके पिता बदहवास हो गए थे। 

विज्ञापन
Sushant singh rajput death anniversary actor last post about his mother made fans cry
दिल बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत अपनी आखिरी फिल्म भी रिलीज होते नहीं देख पाए थे। सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' उनके गुजर जाने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आखिरी बार अपने पसंदीदा सितारे को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed