फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने किया दावा, बताया इस मकसद से की गई उनकी हत्या

Wed, 02 Sep 2020 11:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 02 Sep 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case bjp leader Subramanian Swamy reveal the reason behind the actor death
सुब्रमण्यम स्वामी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : twitter: @Swamy39/ @itsSSR

सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई स्थित उनके घर में मिला था। शुरुआत में इस मामले की जांच पुलिस ने और अब सीबीआई की एक टीम कर रही हैं। वहीं इस मामले में कुछ लोगों का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनका मर्डर हुआ था, लेकिन सीबीआई को हत्या जैसा कोई सबूत नहीं मिला है। हत्या का कोई सबूत न मिलने पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Sushant Singh Rajput death case bjp leader Subramanian Swamy reveal the reason behind the actor death
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : twitter: @Swamy39/ @itsSSR

सुब्रमण्यम स्वामी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वह इस मामले के कई पहलू पर भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रख चुके हैं। सीबीआई को सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कोई सबूत न मिलने पर सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर बताया है कि उनकी हत्या करने के पीछे क्या मकसद था। 

Sushant Singh Rajput death case bjp leader Subramanian Swamy reveal the reason behind the actor death
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : twitter: @Swamy39

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'सुशांत की हत्या किए जाने के पीछे पहला मकसद साफ है। वह बहुत ज्यादा आत्मनिर्भर थे और इतने प्रतिभाशाली थे कि बॉलीवुड द्वारा उन्हें नजरअंदाज किया जाना मुमकिन नहीं था। क्योंकि वह उनसे मुकाबला नहीं कर पा रहे थे इसलिए उन्होंने इस तरह उन्हें इस खेल से ही बाहर कर दिया था। बाकी जो कुछ है वह बॉलीवुड सिनेमा का बहाना है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case bjp leader Subramanian Swamy reveal the reason behind the actor death
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : twitter: @Swamy39/ @itsSSR

सोशल मीडिया पर सुब्रमण्यम स्वामी यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई करीब एक हफ्ते से जांच कर रही है। इस दौरान सीबीआई की टीम ने हर के पहलू से मामले की जांच की है। जिससे सुशांत सिंह राजपूत की हत्या करने जैसा कई सबूत नहीं मिला है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case bjp leader Subramanian Swamy reveal the reason behind the actor death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक अभी तक सीबीआई की टीम दो बार सुशांत के घर पर जांच के लिए जा चुकी है, जहां क्राइम सीन को भी रीक्रिएट किया गया। हालांकि कोई भी रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा नहीं कर रही है। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह अभी शुरुआती जांच रिपोर्ट है। सीबीआई की टीम आत्महत्या के पहलू से भी अब कड़ी जांच करेगी।

पढ़ें: अपने 'सह कलाकार' के साथ मस्ती करती नजर आईं करीना कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed