फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Case: दीपिका पादुकोण का वायरल हो रहा है पुराना पोस्ट, पति रणवीर सिंह को कहा था- 'आप मेरे सुपर ड्रग'

Tue, 22 Sep 2020 11:33 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 22 Sep 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Deepika Padukone Called Her Husband Ranveer Singh Super Drug thorwback post goes viral after her name Surfaces In Alleged Drugs Chat
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : instagram: deepikapadukone

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल निकलकर सामने आया है जिसकी जांच एनसीबी कर रही है। ड्रग्स का सेवन और लेन-देन करने पर एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित कई लोगों को हिरासत में रखा है। इस दौरान रिया से पूछताछ जारी है। वहीं सोमवार को इस मामले में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। जिसकी अब चर्चा हो रही है। 

Sushant Singh Rajput death case Deepika Padukone Called Her Husband Ranveer Singh Super Drug thorwback post goes viral after her name Surfaces In Alleged Drugs Chat
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीबी को रिया चक्रवर्ती और दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश की व्हाट्सएप चैट मिली है। इस चैट में वह दोनों कुछ लोगों के नाम के पहले अक्षर का जिक्र करते हुए बात कर रही हैं। जिसे बताया जा रहा है कि यह बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के नाम के अक्षर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रिया ने N,J,S,D,K से ड्रग्स के लेन-देन को लेकर बात हुई है। ऐसे में इस मामले में अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी नाम जोड़ा जा रहा है। 

Sushant Singh Rajput death case Deepika Padukone Called Her Husband Ranveer Singh Super Drug thorwback post goes viral after her name Surfaces In Alleged Drugs Chat
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram: deepikapadukone

इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण का एक पुराना पोस्ट भी अब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में वह पति और अभिनेता रणवीर सिंह को अपना ड्रग बता रही हैं। दीपिका पादुकोण का यह पोस्ट पिछले साल 19 नवंबर का है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह की एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में उनकी टीशर्ट पर लिखा था, 'प्यार एक सुपर पावर है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Deepika Padukone Called Her Husband Ranveer Singh Super Drug thorwback post goes viral after her name Surfaces In Alleged Drugs Chat
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram: deepikapadukone

इस तस्वीर को साझा करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने पोस्ट में लिखा, 'और आप मेरे सुपर ड्रग हैं'। रिया चक्रवर्ती की चैट में कथित रूप से कुछ अभिनेत्रियों के नाम का खुलासा होने के बाद सोशल मीडिया पर अब दीपिका पादुकोण का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
View this post on Instagram

& you...my super drug!💝

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Deepika Padukone Called Her Husband Ranveer Singh Super Drug thorwback post goes viral after her name Surfaces In Alleged Drugs Chat
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया चक्रवर्ती के खुलासे के बाद एनसीबी बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों पर शिंकजा कसने की तैयारी में है। रिया की ड्रग्स को लेकर हुई चैट सामने आई है। जिससे कई सितारे जांच के घेरे में आ सकते हैं। इस चैट में बॉलीवुड के पांच टॉप अभिनेत्रियां के नाम सामने आए हैं। फिलहाल मंगलवार को रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है।

पढ़ें: लीलावती अस्पताल पर जरीन खान का फूटा गुस्सा, जानिए क्या है पूरा मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed