फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लीलावती अस्पताल पर जरीन खान का फूटा गुस्सा, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 22 Sep 2020 10:31 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 22 Sep 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Zareen Khan angry on mumbai Lilavati Hospital after refused to admit her 87 years old grandfather
जरीन खान - फोटो : instagram: zareenkhan

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जरीन खान ने मुंबई के लीलावती अस्पताल पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेत्री का यह गुस्सा अस्पताल द्वारा उनके नाना को भर्ती न करने पर फूटा है। याद दिला दें कि लीलावती वही अस्पताल है जहां हाल ही में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अपना कोरोना वायरस का इलाज करवाया था। अच्छी व्यवस्था के लिए अमिताभ बच्चन ने अस्पताल के स्टाफ की सोशल मीडिया पर तारीफ भी की थी। 

Zareen Khan angry on mumbai Lilavati Hospital after refused to admit her 87 years old grandfather
जरीन खान - फोटो : instagram: zareenkhan

जरीन खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने लीलावती अस्पताल पर जमकर गुस्सा निकाला है। उन्होंने अपने 87 साल के नाना की तबीयत के बारे में बताते हुए कहा, 'रविवार रात को मेरे नाना जी की तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया। वहां, उन्होंने एक कोविड वॉर्ड बना रखा था, जहां वह सबका टेस्ट कर रहे थे।' 

Zareen Khan angry on mumbai Lilavati Hospital after refused to admit her 87 years old grandfather
जरीन खान - फोटो : amar ujala

अभिनेत्री ने वीडियो में आगे कहा, 'मेरे नाना जी का टेंप्रेचर चेक करने के दौरान उनकी कोविड की जांच की गई जो बिल्कुल निगेटिव आई थी, क्योंकि वह लॉकडाउन लगने के बाद अस्पताल जाने के लिए पहली बार बाहर निकले थे। इसके बावजूद वह इलाज शुरू नहीं कर रहे थे। जब मैंने अस्पताल के स्टाफ से अपने नाना के इलाज के लिए बात की तो उन्होंने कहा कि हमको ऐसे ही काम करना है, यह हमारा प्रोटोकॉल है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zareen Khan angry on mumbai Lilavati Hospital after refused to admit her 87 years old grandfather
जरीन खान - फोटो : instagram: zareenkhan

वीडियो में जरीन खान ने आगे कहा, 'मैं केवल दोस्तों से ही सुनती आ रही थी कि जो भी हो जाए इस दौरान अस्पताल में मत जाना, उन्होंने बिजनेस बना रखा है। इसलिए मैंने सोचा कि मैं आप लोगों से यह साझा करूं कि मेरे नाना इतने बूढ़े हैं और उन्हें इलाज की जरूरत थी, फिर भी उन्हें समझ नहीं आया। जिन्हें हम कोविड वॉरियर्स कह रहे हैं, असल में जब हमें उनकी जरूरत है तो वह हमारे साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This happened last night. No help provided to my 87yr old grandfather who was in so much pain. #Shame #Disappointed #ZareenKhan

A post shared by Zareen Khan 🦄🌈✨👼🏻 (@zareenkhan) on

विज्ञापन
Zareen Khan angry on mumbai Lilavati Hospital after refused to admit her 87 years old grandfather
जरीन खान - फोटो : instagram: zareenkhan

जरीन खान ने वीडियो के आखिर में कहा, 'हम नाना को आखिर में घर पर ही लेकर आ गए और मैंने अपनी ओर से कुछ जरूरी दवाईं उनको दीं, ताकि उन्हें थोड़ा आराम मिल सके। इसके बाद सुबह उन्हें डॉक्टर के पास लेकर गए। यहां उन्हें सही इलाज मिला।' सोशल मीडिया पर जरीन खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

पढ़ें: दिग्गज अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का 83 साल की उम्र में निधन, 'जंजीर' में बनीं थीं अमिताभ बच्चन की मां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed