अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या किस वजह से की ये अभी तक किसी को पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनके फैंस और करीबी उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए हर तरह की कोशिश में लगे हुआ हैं। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी यादों को भी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के कुछ कलाकार और सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए कंगना रनौत सहित इन सितारों ने शुरू की नई पहल, इस वजह से जला रहे हैं दीपक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, बॉलीवुड के कई सितारे और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सोशल मीडिया पर दीया और मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही #Candle4SSR के जरिए अभिनेता की मौत को लेकर ऑनलाइन ही प्रदर्शन भी कर रहे हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी मोमबत्ती जलाकर सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी और ऑनलाइन #Candle4SSR प्रदर्शन का हिस्सा बनीं।
वहीं सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की है उसमें सामने भगवान रखे हैं और उनके सामने एक दीया जलाया हुआ है। इस तस्वीर के साथ अंकिता ने पोस्ट में लिखा है, 'उम्मीद, प्रार्थनाएं और शक्ति.... हमेशा मुस्कुराते रहो, जहां भी रहो।' हालांकि इस पोस्ट के साथ अंकिता लोखंडे ने #Candle4SSR का इस्तेमाल नहीं किया। वहीं अभिनेत्री मीरा चोपड़ा भी #Candle4SSR के साथ प्रदर्शन का हिस्सा बनी हैं।
HOPE,PRAYERS AND STRENGTH !!!
Keep smiling
wherever you are😊 pic.twitter.com/c7MZci4yJ6
मीरा चोपड़ा के अलावा अभिनेता शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन ने भी सोशल मीडिया पर #Candle4SSR प्रदर्शन का हिस्सा बनकर सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की है। इन सितारों के अलावा दिवंगत अभिनेता के फैंस भी इस प्रदर्शन का हिस्सा बने और सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।
May your soul rest in peace. This is for you #SushantSinghRajput my heart still refuses to accept that you are no more. Hope justice prevails! #Candles4SSR pic.twitter.com/wLuCMYYuZc You will be burning in our hearts for ever #SSR love you I hope wherever you are..you are at peace brother ! #Candle4SSR #CBIEnquiryForSushantSinghRajput pic.twitter.com/a182l736Hx
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। इसके बाद पुलिस जांच में पता चला कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक थे। उन्होंने सोन चिड़िया, एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों को जीता था।
पढ़ें: फिर मुश्किलों में आईं एकता कपूर, अब उनके प्रोडक्शन हाउस का बालाजी नाम होने पर दर्ज हुई याचिका