फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमेश रेशमिया के जन्मदिन और एकता कपूर की फिर बढ़ी मुश्किलें सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Thu, 23 Jul 2020 06:27 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 23 Jul 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
today top five news of Himesh Reshammiya Amitabh Bachchan Rekha Shamshera Ekta Kapoor
हिमेश रेशमिया, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हिमेश रेशमिया आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन


बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़ एक गानों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई हैं। हिमेश रेशमिया ने कई फिल्मों में अपने संगीत से अमिट छाप भी छोड़ी है। इसके साथ ही हिमेश कई फिल्मों में बतौर अभिनेता भी नजर आ चुके हैं। 

'नाम है तेरा-तेरा' से लेकर 'एक बार आ जा आ जा' तक, जन्मदिन पर सुनें हिमेश रेशमिया के 10 बेहतरीन गाने
 

today top five news of Himesh Reshammiya Amitabh Bachchan Rekha Shamshera Ekta Kapoor
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी से बचाव के लिए अमिताभ बच्चन का पोस्टर
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। अमिताभ ही नहीं बल्कि उनके परिवार के तीन सदस्य (अभिषेक,ऐश्वर्या और आराध्या) भी इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में अमिताभ के फैंस अब उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र में कोरोना महामारी से बचाव और रोकथाम के लिए अमिताभ का एक पोस्टर लगाया गया। जिसमें लिखा गया संदेश भी काफी अलग था।

पढ़ें: महाराष्ट्र में लगा कोरोना महामारी से बचाव के लिए अमिताभ बच्चन का पोस्टर, विवाद के बाद हटाया गया

today top five news of Himesh Reshammiya Amitabh Bachchan Rekha Shamshera Ekta Kapoor
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

Covid 19: रेखा का बंगला खतरे से बाहर
अब तक बॉलीवुड के कई सितारे और उनके स्टाफ कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। दिग्गज अदाकारा रेखा के बंगले में काम करने वाला सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव निकला था, जिसके बाद उनके बंगले के इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। अब बीएमसी ने रेखा के बंगले को खतरे से बाहर बताया है।

पढ़ें: Covid 19: रेखा का बंगला खतरे से बाहर, सिक्योरिटी गार्ड पाया गया था कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
today top five news of Himesh Reshammiya Amitabh Bachchan Rekha Shamshera Ekta Kapoor
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया

शमशेरा शूटिंग शुरू करने की तारीख आगे बढ़ी
हिंदी सिनेमा के अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' के लिए उनके प्रशंसकों को अभी और भी ज्यादा इंतजार करने की जरूरत है। क्योंकि इस फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा और फिल्म का निर्माता स्टूडियो यश राज फिल्म्स ने देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस फिल्म की शूटिंग की तारीख को और आगे बढ़ा दिया है। 

पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों से प्रभावित हुई रणबीर कपूर की 'शमशेरा', शूटिंग शुरू करने की तारीख आगे बढ़ी
 

विज्ञापन
today top five news of Himesh Reshammiya Amitabh Bachchan Rekha Shamshera Ekta Kapoor
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिर मुश्किलों में आईं एकता कपूर
मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं। एकता कपूर और उनकी कंपनी बालाजी प्रोडक्शन के खिलाफ अब अमृतसर की एक अदालत में याचिका दर्ज हुई है। इतना ही नहीं इस मामले में एकता कपूर के माता-पिता का नाम भी दर्ज किया गया है। यह याचिका एकता कपूर के खिलाफ पंजाब के मशहूर गायक बलजीत सिंह ने दर्ज करवाई है।

पढ़ें: फिर मुश्किलों में आईं एकता कपूर, अब उनके प्रोडक्शन हाउस का बालाजी नाम होने पर दर्ज हुई याचिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed