फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस लेखिका ने की रिया चक्रवर्ती की रिहाई की मांग, अभिनेत्री के लिए कही ये बात

Tue, 06 Oct 2020 06:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 06 Oct 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Kanika Dhillon reaction of Rhea Chakraborty Arrest by NCB said how long kept in jail
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल से जुड़े मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया हुआ है। एक बार फिर से मुंबई की अदालत ने रिया और शौविक चक्रवर्ती की न्यायिक रिमांड को 20 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। वहीं केदारनाथ और मनमर्जियां सहित कई फिल्मों की कहानी लिखने वाली लेखिका कनिका ढिल्लन ने रिया की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sushant Singh Rajput death case Kanika Dhillon reaction of Rhea Chakraborty Arrest by NCB said how long kept in jail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

एनसीबी द्वारा रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर बॉलीवुड में अलग-अलग राय रही है। कई सितारे जहां उनको सजा दिलाने की बात करते हैं, तो कई ऐसे भी हैं जो रिया चक्रवर्ती को मासूम बताया रहे हैं, और उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। कनिका ढिल्लन ने भी रिया चक्रवर्ती की रिहाई की मांग की है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद यह बात कही है। 

Sushant Singh Rajput death case Kanika Dhillon reaction of Rhea Chakraborty Arrest by NCB said how long kept in jail
कनिका ढिल्लन - फोटो : instagram: kanika.d

कनिका ढिल्लन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रिया चक्रवर्ती की रिहाई की मांग करते हुए लिखा, 'अब जब साजिश की थ्योरी को खारिज किया जा रहा है, रिया चक्रवर्ती अब भी जेल में है। सीबीआई साफ कह चुकी है कि इसमें कोई गड़बड़ नजर नहीं आती है...आखिर कब तक और किन आरोपों में उन्हें जेल में रखा जाएगा और जमानत देने से इनकार किया जाता रहेगा? राष्ट्रीय महिला आयोग क्या कोई इसका जवाब दे सकता है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Kanika Dhillon reaction of Rhea Chakraborty Arrest by NCB said how long kept in jail
कनिका ढिल्लन - फोटो : instagram: kanika.d

सोशल मीडिया पर कनिका ढिल्लन का यह ट्वीट वायरल हो रही है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स को लेकर गिरफ्तार की गईं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। मुंबई की अदालत ने उनकी न्यायिक रिमांड को 20 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। ड्रग्स की खरीद को लेकर गिरफ्तार की गईं रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और 18 अन्य आरोपियों की मंगलवार को न्यायिक हिरासत में रहने की अवधि खत्म हो रही थी।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Kanika Dhillon reaction of Rhea Chakraborty Arrest by NCB said how long kept in jail
भाई शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पिछली सुनवाई में विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती के न्यायिक हिरासत की अवधि को छह अक्तूबर तक बढ़ा दिया था। वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और अन्य 18 आरोपियों की जमानत याचिका पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि इनकी जमानत याचिका को खारिज किया जाए। अगर रिया चक्रवर्ती इस मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें दस साल तक की सजा हो सकती है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी ड्रग एंगल की जांच कर रही है। 

पढ़ें: Mirzapur 2 के Trailer को सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया 'बवाल', वायरल हुए ढेरों मीम्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed