फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत से एक हफ्ते पहले सुशांत ने बैंक से निकाले थे इतने लाख रुपये, इन सब चीजों पर किए थे खर्च

Sun, 20 Sep 2020 02:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 20 Sep 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor made transaction before his death rupees 5.9 lakh
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच जारी है। इस मामले की तीन केंद्रीय एजेंसियां सीबीआई, ईडी और एनसीबी जांच कर रही हैं। इस मामले में ड्रग्स के लेनदेन पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पैसों को लेकर नया खुलासा हुआ है।

Sushant Singh Rajput death case late actor made transaction before his death rupees 5.9 lakh
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौत से एक हफ्ते पहले सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी बैंक खाते से करीब 5.9 लाख रुपये निकाले थे। यह रुपये दिवंगत अभिनेता ने बिजली का बिल भरने, हाउस स्टाफ की सैलरी और घर का किराया देने के लिए निकाले थे। साथ ही आठ जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने दूसरे बैंक खाते में 50 हजार रुपये भी ट्रांसफर किए थे।

Sushant Singh Rajput death case late actor made transaction before his death rupees 5.9 lakh
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

इसके अलावा मोबाइल से 10 हजार रुपये उन्होंने एक जगह और ट्रांसफर किए थे। उन्होंने उसी दिन फार्महाउस के स्टाफ की सैलरी भी दी थी, जो कि टोटल 46,400 रुपये थी। सूत्रों के मुताबिक अजीम ट्रैवल्स को भी सुशांत सिंह राजपूत ने 12,832 रुपये ट्रांसफर किए थे। कुक नीरज को 15,820 रुपये दिए थे, जो कि उनकी महीने की सैलरी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor made transaction before his death rupees 5.9 lakh
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

इसके अलावा अपने पालतू कुत्ते के खाने के लिए पर सुशांत सिंह राजपूत ने 6,200 खर्च किए थे। इसके बाद उन्होंने 20 हजार रुपये की एक अलग ट्रांजेक्शन किया था। 11 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा वाले घर का किराया 3,87,000 रुपये ट्रांसफर किया था। 13 जून को उन्होंने अपने डॉक्टर की फीस 10 हजार रुपये दी थी। इसके अलावा उन्होंने 29 हजार और 4500 रुपये की एक अलग ट्रांजेक्शन की थी। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor made transaction before his death rupees 5.9 lakh
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

इस हिसाब से सुशांत सिंह राजपूत ने कुल 5.9 लाख रुपये एक हफ्ते के अंदर खर्च किए थे। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए थे। जिसके बाद इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और बाद में पटना पुलिस ने की। हालांकि पिछले महीने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। वहीं इस मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई सहित कई लोगों को नारोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पढ़ें: जया बच्चन के थाली वाले बयान पर भड़के 'शक्तिमान', कहा- 'फिल्म इंडस्ट्री किसी की जागीर नहीं, आपने नहीं दिया हमें खाना'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed