फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण के आरोप के बाद अनुराग कश्यप के समर्थन में उतरीं तापसी पन्नू, कहा- 'तुम सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो'

Sun, 20 Sep 2020 01:49 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 20 Sep 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu support to anurag kashyap after sexual harassment allegation
अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee

अनुराग कश्यप की फिल्मों की तरह उनका अंदाज भी बिल्कुल बेबाक रहा है। हालांकि वो कई बार विवादों में फंसते दिखते हैं। अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप ने यौन शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने ट्विटर पर पीएम मोदी को टैग करके उनसे सुरक्षा की मांग की है। वहीं अनुराग ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इस बीच तापसी पन्नू ने अनुराग कश्यप का समर्थन किया है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया।

taapsee pannu support to anurag kashyap after sexual harassment allegation
अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee

तापसी ने अनुराग कश्यप के साथ की एक तस्वीर साझा की है। जिसमें दोनों फिल्म के सेट पर नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में टहल रहे हैं और तापसी ने अनुराग के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। तस्वीर के साथ तापसी ने निर्देशक को सबसे बड़ा फेमिनिस्ट बताया है।

taapsee pannu support to anurag kashyap after sexual harassment allegation
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तापसी लिखती हैं कि 'तुम्हारे लिए, मेरे दोस्त, मैं जानती हूं कि तुम सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो। तुम्हारे एक नए आर्ट पीस के साथ सेट पर दोबारा जल्द ही मुलाकात होगी, जिसमें दिखाया जाता है कि तुम्हारी बनाई दुनिया की महिलाएं कितनी शक्तिशाली और सार्थक होती हैं।'  

View this post on Instagram

For you, my friend , are the biggest feminist I know. See you on the sets soon of yet another piece of art that shows how powerful and significant women are in the world you create :) 🤗

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu support to anurag kashyap after sexual harassment allegation
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई

गौरतलब है कि अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया। पायल कहती हैं कि 'पहले मैं अपने मैनेजर के साथ उनसे (अनुराग कश्यप) मिली। फिर उसके बाद मैं उनके घर जाकर मिली। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात की थी। उनका व्यवहार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने अपने घर बुलाया तो कुछ चीजें ठीक नहीं हुईं मेरे साथ। इसी बारे में मैने बात की।'

विज्ञापन
taapsee pannu support to anurag kashyap after sexual harassment allegation
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

पायल के इस आरोप पर अनुराग कश्यप ने कई ट्वीट कर जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed