Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Sushant Singh Rajput death case Petition filed by Rhea Chakraborty lawyer in Supreme Court seeking transfer of investigation in actor death
{"_id":"5f215a248ebc3e9fac41ff99","slug":"sushant-singh-rajput-death-case-petition-filed-by-rhea-chakraborty-lawyer-in-supreme-court-seeking-transfer-of-investigation-in-actor-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती की सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, मुंबई पुलिस से जांच करवाने की मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती की सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, मुंबई पुलिस से जांच करवाने की मांग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 29 Jul 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव पिछले महीने मुंबई स्थित उनके घर पर मिला था। वहीं बीते रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। अभिनेता के पिता ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर के बाद अब रिया चक्रवर्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Petition filed by actor Rhea Chakraborty in Supreme Court seeking transfer of investigation in #SushantSinghRajput's death to Mumbai: Satish Maneshinde, Rhea Chakraborty's lawyer
An FIR was filed by Sushant Singh Rajput's father against Rhea in Bihar yesterday.
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। उन्होंने अपनी अर्जी में पटना में दर्ज मामले की जांच मुंबई में ट्रांसफर करने की मांग की है। न्यूज एजेंसी एनएनआई की खबर के अनुसार रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जांच मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने की बात कही है। याद दिला दें कि रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अभी तक अभिनेत्री सामने नहीं आई हैं। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करना रिया चक्रवर्ती की एफआईआर के बाद पहली प्रतिक्रिया है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि रिया एक साजिश के तहत सुशांत सिंह राजपूत को मानसिक रोग की दवा देने लगी थी। इतना ही नहीं वह इस दवा की ओवरडोज देने लगी थी। जिसके कारण सुशांत सिंह राजपूत मानसिक रूप से परेशान होने लगे थे।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एफआईआर में दावा करते हुए कहा है, 'रिया चक्रवर्ती ने मेरे बेटे को बोला था कि सुशांत तुम जिस फ्लैट में रह रहे हो उसमें भूत प्रेत हैं। वह फ्लैट छुड़वाकर एयरपोर्ट के पास नए फ्लैट में ले गई। साजिश के तहत सुशांत को मानिसक रोग की दवा दी जाने लगी। ओवरडोज दवा की खुराक ने सुशांत सिंह राजपूत को एक तरह से पागल बना दिया था। रिया मेरे बेटे को काबू में रखती थी। उसका फोन भी अपने पास रखती थी। घरवालों के फोन करने पर रिया के घरवाले बात करते थे।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
एफआईआर में आगे कहा गया है, 'रिया चक्रवर्ती की साजिश फिल्मी जगत में ऊंचाईयां पाने की थी। इसलिए जब भी सुशांत सिंह राजपूत को फिल्मों के ऑफर आते थे तब वह खुद फोन पर बात करती थी। वह निर्देशकों से कहती थीं कि मुझे फिल्म मुख्य अभिनेत्री का रोल चाहिए, तभी सुशांत फिल्म साइन करेगा। इस तरह से ब्लैकमेल करती थी और सुशांत के जरिए आगे बढ़ना चाहती थी, लेकिन सुशांत की हालत ऐसी कर दी थी कि वह कुछ नहीं कर पाता था। क्योंकि रिया चक्रवर्ती कहती थी कि तुम मना करोगे तो तुम्हारा मेडिकल रिपोर्ट वायरल कर दूंगी। जिससे तुम्हें लोग पागल समझेंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।