सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बाद उनके पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज करवाई है। सुशांत सिंह राजपूत के मरने तक रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थी। उनके पिता ने एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई नवाब सिद्दीकी ने रिया चक्रवर्ती को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रिया चक्रवर्ती को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने दिया रिएक्शन, कहा- 'रिया जैसे लोग इज्जत पर पानी फेरते हैं'
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर उनके बेटे को ब्लैकमेल करने से लेकर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और पैसे हड़पने तक का आरोप लगाया है। वहीं नवाब सिद्दीकी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रिया चक्रवर्ती को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि रिया चक्रवर्ती जैसे कई लोग हैं जो ब्लैकमेल करते हैं।
नवाब सिद्दीकी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यहां पर बहुत सारे रिया चक्रवर्ती जैसे लोग हैं जो ब्लैक्मेल कर लोगों की मेहनत और इज्जत पर पानी फेर देना चाहते हैं। पैसा और सब कुछ हड़प कर लेना चाहते हैं। चाहे वह ब्लैक्मेल निजी तौर किया जाए या फिर मीडिया और ट्विटर के द्वारा।' सोशल मीडिया पर नवाब सिद्दीकी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
यहाँ पर बहुत सारे #rehachakraborty जैसे लोग हैं जो ब्लैक्मेल कर लोगों की मेहनत और इज़्ज़त पर पानी फेर देना चाहते हैं पैसा और सब कुछ हड़प कर लेना चाहते हैं।
चाहे वो ब्लैक्मेल पर्सनली किया जाये या मीडिया और ट्विटर के द्वारा।
नवाब सिद्दीकी के ट्वीट पर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि रिया एक साजिश के तहत सुशांत सिंह राजपूत को मानसिक रोग की दवा देने लगी थी। इतना ही नहीं वह इस दवा की ओवरडोज देने लगी थी। जिसके कारण सुशांत सिंह राजपूत मानसिक रूप से परेशान होने लगे थे।
अभिनेता के पिता केके सिंह ने अपनी एफआईआर में कहा, 'रिया चक्रवर्ती ने मेरे बेटे हो बोला था कि सुशांत तुम जिस फ्लैट में रह रहे हो उसमें भूत प्रेत हैं। वह फ्लैट छुड़वाकर एयरपोर्ट के पास नए फ्लैट में ले गईं। साजिश के तहत सुशांत को मानिसक रोग की दवा दी जाने लगी। ओवरडोज दवा की खुराक ने सुशांत सिंह राजपूत को एक तरह से पागल बना दिया था। रिया मेरे बेटे को काबू में रखती थी। उसका फोन भी अपने पास रखती थी। घरवालों के फोन करने पर रिया के घरवाले बात करते थे।' इनके अलावा सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर और भी गई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पढ़ें: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज होते ही अंकिता लोखंडे ने दिया रिएक्शन, सोशल मीडिया पर कही ये बात