सब्सक्राइब करें

सुशांत केस: कंगना रनौत ने रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट को बताया फ्रॉड, किया ये ट्वीट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 29 Jul 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Team Kangana Ranaut jibe at Mahesh Bhatt reacts to FIR against Rhea Chakraborty by Sushant Singh Rajput Father
सुशांत- रिया, कंगना रनौत और महेश- रिया - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना (बिहार) के राजीवनगर थाना में बेटे की मौत को लेकर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। केके सिंह ने एफआईआर में रिया के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं, जिनमें ये भी कहा गया है कि अभिनेत्री ने सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाया। इस एफआईआर के सामने आने के बाद कंगना रनौत ने भी रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट पर निशाना साधा है।

Trending Videos
Team Kangana Ranaut jibe at Mahesh Bhatt reacts to FIR against Rhea Chakraborty by Sushant Singh Rajput Father
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

याद दिला दें कि सुशांत  सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती रिलेशनशिप में थे और अभिनेता की मौत के कुछ दिन पहले तक रिया चक्रवर्ती उनके साथ ही रह रही थीं। लेकिन मौत के कुछ दिन पहले ही गहने, पैसे, बैंक कार्ड्स, सुशांत की मेडिकल रिपोर्ट आदि ले जाने के चलते कंगना ने रिया पर तीखा हमला किया है। इसके साथ ही महेश भट्ट का भी जिक्र किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Team Kangana Ranaut jibe at Mahesh Bhatt reacts to FIR against Rhea Chakraborty by Sushant Singh Rajput Father
सुशांत सिंह रापूत की मौत पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया - फोटो : Social Media

कंगना रनौत की टीम द्वारा ट्वीट में लिखा गया कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये गायब हैं। महेश भट्ट ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि रिया उन्हें अपना गुरु मानती हैं। कोई बड़ी बात नहीं कि फ्रॉडगिरी सीखी नहीं बल्कि एक से दूसरे में पास हुई है। कंगना के इस ट्वीट पर सुशांत के फैंस रिएक्ट कर रहे हैं और सीबीआई जांच की मांग तेज कर रहे हैं।


Team Kangana Ranaut jibe at Mahesh Bhatt reacts to FIR against Rhea Chakraborty by Sushant Singh Rajput Father
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

मुंबई पुलिस पर निशाना
याद दिला दें कि कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बयान में कहा था, 'अबतक 37 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, एक-दो दिन में महेश भट्ट भी अपना बयान दर्ज कराएंगे। कंगना रनौत को भी बयान रिकॉर्ड कराने के लिए समन भेजा गया है। करण जौहर के मैनेजर को भी बुलाया गया है, अगर जरूरत पड़ी तो करण को भी बुलाया जाएगा।' सीधे करण जौहर को न समन भेजकर उनके मैनेजर से बात करने को लेकर कंगना भड़क गईं थीं। कंगना की टीम ने ट्वीट में लिखा था, 'समन जारी करने में भी मुंबई पुलिस खुलेआम इतनी बेशर्मी किस तरह दिखा सकती है? कंगना को समन भेजा गया, ना कि उसकी मैनेजर को, लेकिन मुख्यमंत्री के बेटे के सबसे अच्छे दोस्त के मैनेजर पूछताछ के लिए बुलाया गया है, क्यों? साहेब को परेशानी ना हो इसलिए?'

विज्ञापन
Team Kangana Ranaut jibe at Mahesh Bhatt reacts to FIR against Rhea Chakraborty by Sushant Singh Rajput Father
Deepika Padukone, Kangana Ranaut - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना
दरअसल दीपिका पादुकोण अभिनेत्री होने के अलावा डिप्रेशन से जुझ रहे लोगों की लिए संस्था भी चलाती है। जिसके जरिए वह डिप्रेशन से लोगों को उभरने का काम करती हैं। इसके लिए वह अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था कि 'मेरे बाद दोहराएं।' ऐसे में कंगना रनौत की टीम ने दीपिका पादुकोण को निशाने पर लिया है। कंगना रनौत की टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मुंबई पुलिस के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत के परिवार ने कहा कि वह उन पर विश्वास नहीं कर सकते हैं। 'मेरे बाद दोहराएं' गैंग पर भी उनके परिवार को भरोसा नहीं है। डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को यह बात ध्यान रखनी चाहिए।' अपने इस ट्वीट के साथ ही कंगना रनौत की टीम ने दीपिका पादुकोण को भी टैग किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed