सब्सक्राइब करें

भावना तलवार ने किया गुरुदत्त की बायोपिक का एलान, दिखाई सात साल से लिखी जा रही स्क्रिप्ट की झलक

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 29 Jul 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Legendary Actor Guru Dutt Biopic Pyasa Helmed By Bhavna Talwar and Sheetal Talwar
भावना तलवार ने किया गुरुदत्त की बायोपिक का ऐलान - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा में उदीयमान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या को लेकर जारी घमासान के बीच एक ऐसे कालजयी कलाकार की बायोपिक बनाने का एलान हुआ, जिसके जीवन के अंत का रहस्य भी अब तक अनसुलझा है। ये महान कलाकार हैं निर्माता निर्देशक और अभिनेता गुरुदत्त और उनके जीवन पर फिल्म बनाने का एलान किया है निर्माता शीतल तलवार ने। शीतल ने इसे अपनी पत्नी भावना तलवार के साथ बनाने का फैसला किया है। गुरुदत्त का असली नाम वसंत कुमार पादुकोणे था।

Trending Videos
Legendary Actor Guru Dutt Biopic Pyasa Helmed By Bhavna Talwar and Sheetal Talwar
भावना तलवार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भावना तलवार ने अपनी इस नई फिल्म का नाम प्यासा रखा है। गुरुदत्त ने इसी नाम की एक फिल्म 1957 में बनाई थी और जिसमें उन्होंने एक कवि की यात्रा दिखाई थी जिसमें वह प्यार और पहचान के लिए तड़पता रहता है। इस बारे में बात करते हुए भावना तलवार कहती हैं, 'अब जबकि मामला बाहर आ ही चुका है। तो मैं पिछले सात साल की अपनी मेहनत और इस प्रोजेक्ट पर काम करने की अपनी खुशी को हकीकत में तब्दील होते देखने का और इंतजार नहीं कर सकती।' भावना ने अपनी स्क्रिप्ट की एक कॉपी भी सोशल मीडिया पर साझा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Legendary Actor Guru Dutt Biopic Pyasa Helmed By Bhavna Talwar and Sheetal Talwar
भावना तलवार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पत्रकारिता से फिल्म निर्माण में आईं भावना तलवार को अपनी पहली ही फिल्म धर्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। उन्होंने हाल ही में बिल नाइटी, मार्क विलियम्स और हेलेन बैक्सेनडेल स्टारर फिल्म हाइदी की शूटिंग पूरी की है। भावना तलवार के इस एलान के बाद हिंदी फिल्म जगत में इस बात को लेकर सुगबुहाट शुरू हो गई है कि इस फिल्म में भावना ने गुरुदत्त के जीवन के किस हिस्से को छुआ है।

Legendary Actor Guru Dutt Biopic Pyasa Helmed By Bhavna Talwar and Sheetal Talwar
गुरुदत्त

गुरुदत्त को हिंदी सिनेमा में वहीदा रहमान, जॉनी वाकर, अबरार अलवी और वी के मूर्ति जैसे सितारे लाने के लिए भी जाना जाता है। गुरुदत्त ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में भी प्यासा, कागज के फूल, चौदवीं का चांद, साहिब बीवी और गुलाम, आर पार, मिस्टर एंड मिसेज 55, बाजी और सीआईडी जैसी फिल्मों से पूरी दुनिया में शोहरत हासिल की। 

विज्ञापन
Legendary Actor Guru Dutt Biopic Pyasa Helmed By Bhavna Talwar and Sheetal Talwar
Guru dutt - फोटो : Social Media

गुरुदत्त के निधन की परिस्थितियां काफी संदिग्ध रहीं। वह 39 साल के थे जब एक दिन मुंबई के पेडर रोड स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। पुलिस का मानना रहा कि शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पी लेने से उनका निधन हो गया। गुरुदत्त के जीवन पर बायोपिक बनाने के एलान इससे पहले भी हो चुके हैं, लेकिन कानूनी अड़चनों के चलते उन पर फिल्म पहले कभी बन नहीं पाई।

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज होते ही अंकिता लोखंडे ने दिया रिएक्शन, सोशल मीडिया पर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed