बेटे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। छह पन्नों की एफआईआर में केके सिंह ने कई संगीन आरोप रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर लगाए हैं। केके सिंह की इस एफआईआर के बाद से सुशांत के केस का नजरिया ही बदल गया है और साथ ही साथ राजनीति में भी सरगर्मी शुरू हो गई है।
सुशांत केस: तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- '130 दिनों से हैं गायब, उद्धव ठाकरे से भी नहीं की बात'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत केस की जारी कार्रवाई के बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुखिया पर भी निशाना साधा है। दरअसल तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इस केस में गैर जिम्मेदारी दिखाने की बात कही है और साथ ही साथ केस में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से केस पर कोई बात न करने का भी आरोप लगाया है।
तेजस्वी यादव ने कहा, 'सुशांत के पिता जी ने एफआईआर की है, हम लोग चाहते हैं कि फेयर जांच हो। लेकिन दुख की बात है कि बिहार के सीएम ने अभी तक सुशांत के परिवार से मुलाकात नहीं की और संवेदनाएं भी प्रकट नहीं कीं। उन्होंने उद्धव ठाकरे से CBI जांच की बात भी नहीं की। बिहार के सीएम 130 दिन से अदृश्य हैं।'
https://twitter.com/AHindinews/status/1288400045818228736
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थीं। अभिनेता के पिता ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केके सिंह ने अपनी एफआईआर में कहा, 'रिया चक्रवर्ती ने मेरे बेटे हो बोला था कि सुशांत तुम जिस फ्लैट में रह रहे हो उसमें भूत प्रेत हैं। वह फ्लैट छुड़वाकर एयरपोर्ट के पास नए फ्लैट में ले गईं। साजिश के तहत सुशांत को मानिसक रोग की दवा दी जाने लगी। ओवरडोज दवा की खुराक ने सुशांत सिंह राजपूत को एक तरह से पागल बना दिया था। रिया मेरे बेटे को काबू में रखती थी। उसका फोन भी अपने पास रखती थी। घरवालों के फोन करने पर रिया के घरवाले बात करते थे।'
केके सिंह ने अपनी एफआईआर में आगे दावा किया, 'सुशांत सिंह राजपूत, अपनी बहनों से मिलने हरियाणा और दिल्ली गया था लेकिन रिया दो दिन में दबाव बनाकर बुला लिया। धीरे-धीरे दवा का ऐसा असर बढ़ता गया तो सुशांत बिल्कुल बिस्तर पर सुस्त पड़े रहते थे। इसके बाद सुशांत की कंपनी में काम करने वाले सभी करीबी कर्मचारियों को रिया चक्रवर्ती ने धीरे-धीरे हटा दिया। उनकी जगह पर अपने कर्मचारियों को रख लिया था।'