फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती ने डिलीट किया सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो, राम ने कहा था- 'लोग तंग कर रहे'

Thu, 27 Aug 2020 05:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 27 Aug 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty share her Security guard video who was hurted by media
रिया चक्रवर्ती और उनका सिक्योरिटी गार्ड - फोटो : instagram: liveishusamar

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को अपने और अपने परिवार की जान का खतरा महसूस हो रहा है। साथ ही वह न्यूज रिपोर्टर्स से भी काफी परेशान हैं। रिया चक्रवर्ती ने खुलासा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को अपनी जान का खतरा है। मीडिया रिपोर्टर्स रिया चक्रवर्ती की बिल्डिंग में घुसकर उनके घर के लोगों और सिक्योरिटी गार्ड को परेशान कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। 

Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty share her Security guard video who was hurted by media
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, instagram/sushantsinghrajput

रिया चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनकी बिल्डिंग का सिक्योरिटी गार्ड नजर आ रहा था। रिया चक्रवर्ती की बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड का नाम राम है। राम वीडियो में यह कहते हुए नजर आ आए कि मीडिया रिपोर्टर्स उन्हें बार-बार आकर परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं सिक्योरिटी गार्ड राम ने यह भी कहा है कि रिपोर्टर्स ने उन्हें मारा भी है। 

Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty share her Security guard video who was hurted by media
रिया चक्रवर्ती - फोटो : file photo

रिया चक्रवर्ती ने सिक्योरिटी गार्ड के इस वीडियो को साझा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा,  'राम मेरे बिल्डिंग के पिछले 10 सालों से चौकीदार हैं। वह चोटिल हैं। उन्होंने मीडिया द्वारा मारा गया है। मीडिया रिपोर्टर्स मेरी बिल्डिंग में भी घुस गए थे। मेरे सिक्योरिटी गार्ड और पिता को चोट पहुंचाई। क्या यह अपराध नहीं है ? इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा ? यहां कोई कानून लागू होता है या नहीं ? क्या हम बर्बर हैं? हालांकि रिया चक्रवर्ती ने अपने इस सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो अब डिलीट कर दिया है।

View this post on Instagram

#RheaChakraborty shared video of her buildings watchman. Rhea- Ram is my buildings watchman,He is hurt,he was hit. Media people have entered my building compound and nurt the security guards and my father. Is this not a crime? Is there any law at all? Arewe barbarians? #justiceforram Will the concerned authorities kindly take notice. #SushantSinghRajputDeathCase #SushantDeathMystery #SushantRheaTwist #sushantvideos #SushantMysteryDeepens #sushantsinghrajputfans #shwetasinghkirti #Warriors4SSR #sushantobsessed #sushantsinghrajputfans #sushant #sushantvideos #bollywoodupdates #viralvideos #viral #ishusamar #ishusamarlive #bollywoodnews #ambani #mukeshambani #dhirubhaiambani #mumbai #salmankhan #ambanifamily #india #srk

A post shared by Ishu Samar (@liveishusamar) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty share her Security guard video who was hurted by media
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram: rhea_chakraborty

सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का यह पोस्ट और उनके बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड का यह वीडियो तेजी से वायर हो रहा है। इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने अपने पिता का एक वीडियो साझा करते हुए मुंबई पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है। वीडियो में रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती मीडिया रिपोर्टर्स से घिरे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने मुंबई पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों से अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty share her Security guard video who was hurted by media
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty/sushantsinghrajput

वीडियो को साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती ने अपने पोस्ट में लिखा,  'यह मेरी बिल्डिंग के अंदर हैं। वीडियो में जो शख्स नजर आ रहे हैं, वह मेरे पिता इंद्रजीत (रिटायर आर्मी ऑफिसर) हैं। हम लोग घर से बाहर निकलकर ईडी, सीबीआई और अन्य सभी जांच एजेंसियों का सहयोग करना चाहते हैं, लेकिन यहां मेरे और मेरी परिवार की जान को खतरा है। 'हमने इस बारे में लोकल पुलिस थाने में जानकारी दी और वहां जाकर भी शिकायत की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। हमने जांच कर रही एजेंसियों को भी इस बारे में बताया और मदद की अपील की, लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली है। यहां परिवार कैसे रहे ? जबकि हम लोग केवल मदद मांग रहे हैं। सभी एजेंसियों से बोल चुके हैं। मेरा मुंबई पुलिस से अनुरोध है कि कृपया हमें सुरक्षा प्रदान करें ताकि हम लोग सभी एजेंसियों के साथ सहयोग कर सकें।'

पढ़ें: घर से भागकर शादी करने वाले मुकेश की ये हैं अनसुनी कहानियां, दिलीप कुमार का पसंदीदा गीत बोनस में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed