फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती के पिता के लिए स्वरा भास्कर को हमदर्दी जताना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Sun, 06 Sep 2020 03:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 06 Sep 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Swara Bhaskar got trolled after given reaction on Rhea Chakraborty father statement
रिया चक्रवर्ती, स्वरा भास्कर - फोटो : file photo

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। उनको ड्रग्स का लेन-देन करने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। वहीं बेटे की गिरफ्तारी के बाद रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि एक मध्यम वर्गीय परिवार को प्रभावी ढंग से ध्वस्त कर दिया है। इंद्रजीत चक्रवर्ती के इस बयान पर अभिनत्री स्वरा भास्कर ने अपनी हमदर्दी जताई है।

Sushant Singh Rajput death case Swara Bhaskar got trolled after given reaction on Rhea Chakraborty father statement
इंद्रजीत चक्रवर्ती - फोटो : PTI

दरअसल शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद रिया के पिता इंद्रजीत ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'बधाई हो इंडिया कि आपने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, मुझे यकीन है कि अगला नंबर मेरी बेटी का है और मुझे नहीं पता कि इसके बाद कौन है। आपने एक मध्यम वर्गीय परिवार को प्रभावी रूप से ध्वस्त कर दिया है लेकिन निश्चित रूप से न्याय के लिए सब कुछ जायज है। जय हिंद।'

Sushant Singh Rajput death case Swara Bhaskar got trolled after given reaction on Rhea Chakraborty father statement
स्वरा भास्कर - फोटो : twitter: @ReallySwara

इंद्रजीत चक्रवर्ती के इस बयान के बाद स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने उनके बयान पर अपनी हमदर्दी जताई। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह दिल तोड़ने वाला है, हमें खुद पर शर्म आनी चाहिए। हमें दूसरों को दुख पहुंचाकर खुशी मिलती है।' स्वरा भास्कर को यह ट्वीट करना भारी पड़ी गया है। कई सोशल मीडिया यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Swara Bhaskar got trolled after given reaction on Rhea Chakraborty father statement
स्वरा भास्कर - फोटो : twitter: @ReallySwara

Abhishek Sharma नाम के यूजर ने स्वरा के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'शर्म से आप मर क्यों नहीं जाती है ? भारतीय नागरिक नाम के यूजर ने स्वरा के लिए अपने ट्वीट में लिखा, 'वह कोविड 19 से भी ज्यादा खतरनाक हैं। जब भी मुंह खोलेंगी गंदगी फैलाएंगी।' Manjima ने लिखा, 'एक अपराधी परिवार का समर्थन करने पर शर्म आपको आनी चाहिए स्वरा'।






विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Swara Bhaskar got trolled after given reaction on Rhea Chakraborty father statement
स्वरा भास्कर - फोटो : twitter: @ReallySwara

Ruhi नाम की यूजर ने लिखा, 'बात चली है तो दूर तक जाएगी, चिंता न कर दुष्ट नारी एनसीबी तूझे भी उठाएगी'। इनके अलावा स्वरा भास्कर के ट्वीट पर और भी कई सोशल मीडिया यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की है। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो लगातार रिया चक्रवर्ती के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।



पढ़ें: छिछोरे के एक साल हुए पूरे, श्रद्धा कपूर सहित इन सितारों ने ऐसे किया सुशांत सिंह राजपूत को याद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed