फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत के पिता से मिलने पटना पहुंचे शेखर सुमन, बोले- 'जो दिख रहा है मामला उससे कहीं ज्यादा है'

Tue, 30 Jun 2020 08:11 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 30 Jun 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Shekhar Suman met actor father and Demanding CBI Probe
सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मुलाकात करते शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पटना स्थित घर पर कई हाई प्रोफाइल लोग पहुंच रहे हैं। अब इस कड़ी में अभिनेता शेखर सुमन का नाम भी जुड़ गया है। शेखर सुमन ने सुशांत के पिता से मुलाकात की। बाद में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सीबीआई जांच की मांग की। 

Sushant Singh Rajput death Shekhar Suman met actor father and Demanding CBI Probe
शेखर सुमन - फोटो : अमर उजाला

शेखर सुमन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुशांत के पिता के साथ की एक तस्वीर भी साझा की। साथ ही लिखा कि 'मैंने सुशांत के पिता से मुलाकात की। उनके शोक में शामिल हुआ। हम साथ में कुछ देर बैठे। हालांकि कोई बात नहीं की। वह अभी भी सदमे में हैं। मुझे लगता है कि शोक व्यक्त करने के लिए मौन रहना ही ठीक है।' अपने इस ट्वीट के साथ शेखर सुमन ने हैशटैग में सीबीआई जांच की मांग की।

Sushant Singh Rajput death Shekhar Suman met actor father and Demanding CBI Probe
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

पटना पहुंचने के बाद शेखर सुमन ने वहां मीडिया से बात की। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वो कह रहे हैं कि 'कोरोना के इस वक्त में बहुत सारे लोगों ने मुझसे कहा कि अभी जाना सही नहीं होगा लेकिन मुझे लगता है कि ऐसे वक्त में ये सब नहीं देखा जाता। मैंने सोशल मीडिया पर एक मुहिम शुरू की है जिसका नाम है जस्टिस ऑफ सुशांत फोरम। इसमें लाखों लोग जुड़ गए हैं। हम सब की यही मांग है कि जो दिखाई दे रहा है उससे कहीं कुछ ज्यादा हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Shekhar Suman met actor father and Demanding CBI Probe
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर सुमन के साथ निर्माता संदीप सिंह भी सुशांत के घर पहुंचे थे। संदीप के साथ सुशांत की अच्छी दोस्ती थी। बीते दिनों कुछ तस्वीरें भी सामने आईं जिसमें संदीप, शेखर सुमन के साथ नजर आए और सुशांत को श्रद्धांजलि दे रहे थे। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Shekhar Suman met actor father and Demanding CBI Probe
सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का केस पिछली 14 जून से हाई प्रोफाइल बना हुआ है। उनके निधन के बाद से बॉलीवुड में गुटबाजी, खेमेबाजी और वंशवाद जैसे मुद्दों पर हर रोज तमाम चर्चाएं हो रही हैं। उधर सुशांत के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अभिनेता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। हालाकि सुशांत की अंतिम पोस्टमार्टम में आत्महत्या की वजह फांसी लगने के कारण दम घुटना बताया गया है लेकिन लोग अभी भी इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में संजय राउत का बयान और पाकिस्तान में आतंकी हमले पर बोलीं रवीन टंडन, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed