{"_id":"5a8526524f1c1b90268ba326","slug":"sushant-singh-rajput-faces-disappointment-as-drive-release-date-postponed-by-karan-johar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह के सितारे गर्दिश में, 'केदारनाथ' की शूटिंग बंद होने के बाद टली इस फिल्म की रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह के सितारे गर्दिश में, 'केदारनाथ' की शूटिंग बंद होने के बाद टली इस फिल्म की रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
sushant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। जहां एक तरफ उनकी फिल्म केदारनाथ की शूटिंग विवाद से घिरने के बाद रुक गई है, वहीं दूसरी तरफ करण जौहर की फिल्म ड्राइव की रिलीज डेट भी आगे खिसक गई है। पहले सुशांत की यह फिल्म होली पर रिलीज होने वाली थी।
Karan
फिलहाल 'ड्राइव' की नई रिलीज डेट फाइनल की जा चुकी है। करण जौहर ने हाल ही में इसकी नई रिलीज डेट का खुलासा किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। अब सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'ड्राइव' 7 सितंबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग जनवरी में ही पूरी हो चुकी है।
The Dharma and Fox Car franchise races to cinema halls on the 7th of September,2018!! #DRIVE starting @itsSSR and @Asli_Jacqueline directed by @Tarunmansukhani Buckle up and get set for the zooming ride!! @apoorvamehta18 @foxstarhindi @DharmaMovies pic.twitter.com/qUsxLC1m35
— Karan Johar (@karanjohar) February 14, 2018
बता दें कि 'ड्राइव' में सुशांत के अलावा जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। इसे तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है। यह करण जौहर और फॉक्स स्टार स्टूडियो की साथ में पहली फिल्म है। पिछले दिनों ही सुशांत ने 'ड्राइव' के लिए एक गाना शूट किया था। इसकी शूटिंग इजरायल में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Drive
पहले ऐसी खबरे थीं कि 'ड्राइव' रयान गोस्लिंग की हॉलीवुड फिल्म 'ड्राइव' की रीमेक है लेकिन सुशांत ने इस बात से इंकार कर दिया था। सुशांत ने फिल्म में स्लिम लगने के लिए काफी मेहनत की थी। इसके लिए स्पेशल डाइट भी फॉलो की और करीब 7 किलो वजन कम किया था।