फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूजर्स के निशाने पर एक और स्टैंड अप कॉमेडियन, सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ाने का आरोप

Tue, 12 Jan 2021 10:39 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 12 Jan 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
sushant singh Rajput fans takes stand up comedian daniel fernandes on his performace
डेनियल फर्नांडिस, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को हाल ही में इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर हिंदू देवी देवताओं और गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा था हालांकि पुलिस को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। जिसके बाद मुनव्वर को रिहा कर दिया गया। अब एक और स्टैंड अप कॉमेडियन सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आए हैं। उनके एक वीडियो को लेकर नेटिजंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

sushant singh Rajput fans takes stand up comedian daniel fernandes on his performace
डेनियल फर्नांडिस - फोटो : इंस्टाग्राम

स्टैंड अप कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस ने यूट्यूब पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े प्रकरण पर बात करते हैं और कहते हैं कि किस तरह पूरे मामले में रिया चक्रवर्ती को निशाना बनाया गया। जब देश में कोविड 19 के बढ़ते मरीज और जीडीपी को लेकर चर्चा होनी चाहिए थी तब सुशांत और दीपिका पादुकोण को लेकर बात हो रही थी।

sushant singh Rajput fans takes stand up comedian daniel fernandes on his performace
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डेनियल का यह वीडियो 6.27 मिनट का है। वीडियो रिलीज होने के बाद ट्विटर पर यूजर्स ने उनके खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। एक यूजर ने लिखा कि ‘सबसे वाहियात है कि एक स्टैंड अप कॉमेडियन हादसे पर मजाक कर रहा है। इस वीडियो को डिसलाइक करें और सुशांत सिंह राजपूत पर मजाक बनाने के लिए रिपोर्ट करें।‘
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh Rajput fans takes stand up comedian daniel fernandes on his performace
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि 'शर्मनाक तरीके से एक आदमी मजाक बना सकता है बगैर यह सोचे कि उसके परिवार पर क्या बीत रही है।' एक अन्य ने लिखा कि 'यह बॉलीवुड का पेड पीआर है। दो टके का कॉमेडियन। चार लोग उसके सामने बैठे हैं। दुबई जाने की शक्ल नहीं है।' 
 


 

विज्ञापन
sushant singh Rajput fans takes stand up comedian daniel fernandes on his performace
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

एक अन्य ने लिखा कि 'यह वीडियो देखकर दुख हुआ। यह कॉमेडियन एक मृत व्यक्ति पर मजाक बना रहा है जो अपना बचाव करने के लिए जीवित नहीं है।' बता दें कि मुंबई के रहने वाले डेनियल डार्क कॉमेडी करने के लिए जाने जाते हैं। बीते साल डेनियल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एंजाइटी की समस्या से गुजर चुके हैं।
 


 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed