फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए निर्देशक अभिषेक कपूर हुए भावुक, ‘काय पो छे’ से जुड़ीं यादें कीं साझा

Mon, 22 Feb 2021 04:14 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 22 Feb 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Kapoor Remembers Sushant Singh Rajput on Kai Po Che's 8th Anniversary
सुशांत सिंह राजपूत और अभिषेक कपूर - फोटो : instagram/gattukapoor

सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म काय पो छे को रिलीज हुई आठ साल हो चुके हैं। 22 फरवरी 2013 को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। समीक्षकों के साथ साथ दर्शकों ने भी इसे पसंद किया था। फिल्म में सुशांत के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इसमें उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव और अमित साध थे। इसका निर्देशक अभिषेक कपूर ने किया था। काय पो छे के आठ साल पूरे होने पर अभिषेक कपूर ने सुशांत को याद किया है।

Abhishek Kapoor Remembers Sushant Singh Rajput on Kai Po Che's 8th Anniversary
अभिषेक कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक ने अपने ट्विटर पर फिल्म का गाना ‘मांजा’ साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘सबसे ज्यादा दिमाग में जो आता है वह है रोमांचक यात्रा, एक नई टीम के साथ शुरू हुई थी जो अपना बेस्ट देना चाहती थी। सालों तक जो इसे प्यार मिला है कोई उसे तौल नहीं सकता। ना ही हम उस दर्द को बता सकते हैं जो हमने उसे खोया है।‘  
 

Abhishek Kapoor Remembers Sushant Singh Rajput on Kai Po Che's 8th Anniversary
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : काय पो छे

फिल्म की कहानी लेखक चेतन भगत के उपन्यास थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर आधारित है। फिल्म में तीनों कलाकारों के अभिनय को तो पसंद किया ही गया, साथ ही उसके गानों के लिए संगीतकार अमित त्रिवेदी की भी काफी तारीफ हुई। इस फिल्म के बाद सुशांत के लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए और उन्होंने यशराज फिल्म्स की शुद्ध देसी रोमांस (2013) और फिर राजकुमार हिरानी की पीके (2014) में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Kapoor Remembers Sushant Singh Rajput on Kai Po Che's 8th Anniversary
सुशांत सिंह राजपूत, अभिषेक कपूर - फोटो : isntagram/gattukapoor

2016 में सुशांत ने अगली फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 2018 में सुशांत ने फिर से अभिषेक कपूर के साथ फिल्म केदारनाथ में काम किया। इसके बाद उन्होंने नितेश तिवारी की छिछोरी की।

विज्ञापन
Abhishek Kapoor Remembers Sushant Singh Rajput on Kai Po Che's 8th Anniversary
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और पटना पुलिस कर रही थी। बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आठ महीने हो चुके हैं अभी तक इसकी जांच जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed