फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी उसी बहन को बनाया था नॉमिनी, जिस पर रिया चक्रवर्ती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 02 Sep 2020 01:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 02 Sep 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput made his sister Priyanka Singh nominee in fresh investments in May 2020
प्रियंका सिंह - फोटो : Twitter- @withoutthemind

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। DRDO गेस्ट हाउस में 12वें दिन सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से लंबी पूछताछ की। रिया चक्रवर्ती इस केस में मुख्य आरोपी हैं। इस दौरान सिद्धार्थ पीठानी, नीरज सिंह, केशव और सैमुअल मिरांडा को भी बुलाया गया था। इस बीच सुशांत की बैंक स्टेटमेंट से ये साफ पता चलता है कि उन्होंने अपनी बहन प्रियंका को नॉमिनी बनाया था।

Sushant Singh Rajput made his sister Priyanka Singh nominee in fresh investments in May 2020
प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत ने अपनी प्रॉपर्टी और इन्वेस्टमेंट का नॉमिनी अपनी बहन प्रियंका सिंह को बनाया था। सुशांत ने अपनी मौत के लगभग एक महीने पहले ही अपनी बहन को अपने पैसे और संपत्ति का नॉमिनी बनाया था। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत और बैंक के एक अधिकारी के बीच इस बाबत वॉट्सएप पर बात हुई थी।

Sushant Singh Rajput made his sister Priyanka Singh nominee in fresh investments in May 2020
सुशांत सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind

रिया चक्रवर्ती ने आरोप लगाया था कि सुशांत और उनकी बहन प्रियंका के संबंध अच्छे नहीं थे। रिया ने प्रियंका पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया था और वॉट्सएप का स्क्रीनशॉट साझा किया था, जिसमें सुशांत अपनी बहन प्रियंका से नाराज दिख रहे थे। लेकिन सामने आए तथ्यों पर गौर करें तो सुशांत और उनकी बहनों के बीच संबंध अच्छे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput made his sister Priyanka Singh nominee in fresh investments in May 2020
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput

हाल ही में स्क्रीनशॉट सामने आया है जिसके मुताबिक 8 जून को जब रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़ कर गईं थीं उसी दिन सुशांत की बहन प्रियंका सुशांत को चैट पर दवाइयों की सूची भेज रही थीं, और ये भी बता रहीं थी कि कौन सी दवाई कब लेनी है। वहीं उन्होंने सीबीआई की पूछताछ में कबूल भी किया है कि उन्हें सुशांत की बीमारी के बारे में पता था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput made his sister Priyanka Singh nominee in fresh investments in May 2020
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

सुशांत के परिवार ने अब तक ये कहा है कि उन्हें सुशांत के डिप्रेशन के बारे मं जानकारी नहीं है। सुशांत की फैमिली ने रिया चक्रवर्ती पर ओवरडोज दवाईयां देने का आरोप भी लगाया था। पटना के रहने वाले सुशांत का शव 14 जून क उनके मुंबई स्थित घर पर मृत अवस्था में मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed