{"_id":"5faf7571d83a3a6fc0784dfd","slug":"sushant-singh-rajput-niece-remembers-him-share-photo-on-5th-month-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पांच महीने पूरे, भांजी ने तस्वीर साझा कर लिखा भावुक पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पांच महीने पूरे, भांजी ने तस्वीर साझा कर लिखा भावुक पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 14 Nov 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, मल्लिका सिंह
- फोटो : instagram/_mallika_singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनके परिवार वाले ही नहीं प्रशंसक भी सदमे में रह गए। सभी के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल था। 14 नवंबर को सुशांत के निधन को पांच महीने पूरे हो गए हैं। दिवंगत अभिनेता की भांजी मल्लिका सिंह ने सुशांत की तस्वीर के साथ एक भावुक मैसेज साझा किया है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, मल्लिका सिंह
- फोटो : instagram/_mallika_singh
मल्लिका ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ‘आप भगवान के पास हैं। मैं हमेशा आपको अपने दिल में रखती हूं। पांच महीने।‘ तस्वीर में मल्लिका और सुशांत की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। यह तस्वीर तब की है जब वे फिल्म ‘सोनचिड़िया’ में व्यस्त थे।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : Instagarm: @Shwetasinghkirti
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपने भाई के फैंस को दिवाली के त्योहार को अलग अंदाज में मनाने की अपील की है। श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर इसके जरिए भाई सुशांत सिंह राजपूत को याद करती रहती हैं। साथ ही अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए अपील भी करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : Instagarm: @Shwetasinghkirti
श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत की तस्वीर के साथ लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत सभी की जिंदगी में खुशियां लाने का काम करते थे। इस दिवाली आप भी ऐसे काम करें जैसे सुशांत करते थे। छोटे दुकानदारों, गरीब और जरूरतमंदों से मोमबत्ती या दीया खरीदें ताकि वह इस त्योहार को मना सकें। साथ ही कहा है कि उन्हें मिठाइयां भी बांटे जिनके अंदर खरीदने की क्षमता नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि इसी साल 14 जून को सुशांत का शव मुंबई स्थित उनके घर में मिला था। शुरुआत में उनकी मौत की जांच मुंबई और बिहार पुलिस ने की। इसके बाद यह मामला सीबीआई के पास पहुंच गया। वहीं दिवंगत अभिनेता के पिता ने अपने बेटे की मौत के आरोप में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।