फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस पर अंकिता लोखंडे ने साझा की खूबसूरत तस्वीरें, सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने इस तरह की तारीफ

Sat, 14 Nov 2020 11:29 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 14 Nov 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande shared her photo on social media Sushant Singh Rajput sisiter Shweta Singh Kirti like them
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram: lokhandeankita

टीवी की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। उनकी कई सोशल मीडिया पोस्ट भी अक्सर वायरल होती रहती है। एक बार फिर से अंकिता लोखंडे की कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Ankita Lokhande shared her photo on social media Sushant Singh Rajput sisiter Shweta Singh Kirti like them
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram: lokhandeankita

अंकिता लोखंडे अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करती रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को धनतेरस की बधाई दी है। तस्वीर में अंकिता लोखंडे सफेद साड़ी में दिखाई दे रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने फैंस को धनतेरस की बधाई दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

Ankita Lokhande shared her photo on social media Sushant Singh Rajput sisiter Shweta Singh Kirti like them
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram: lokhandeankita

अंकिता लोखंडे की इन तस्वीरों को उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं दिवंगत अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अंकिता लोखंडे की इन सभी तस्वीरों को पसंद किया। साथ की कमेंट करके उनकी तारीफ भी की है। श्वेता सिंह कीर्ति ने उनकी तस्वीर के कमेंट में लिखा, 'आप बहुत सुंदर दिख रही हो बेबी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande shared her photo on social media Sushant Singh Rajput sisiter Shweta Singh Kirti like them
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : file photo

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे छोटे पर्दे की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। अंकिता लोखंडे को टीवी में असली पहचान सीरियल पवित्र रिश्ता से की थी। इस सीरियल में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों ने इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था। 

विज्ञापन
Ankita Lokhande shared her photo on social media Sushant Singh Rajput sisiter Shweta Singh Kirti like them
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

इतना ही नहीं अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट भी किया था। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और ब्रेकअप हो गया। अंकिता लोखंडे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद खुलकर उनको न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर आवाज उठाई थी। 

पढ़ें: यह पांच अभिनेता भी फिल्मों में बन चुके हैं जवाहरलाल नेहरू, अपने किरदार से खूब बटोरी सुर्खियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed