फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सुशांत ने नेशनल टेलीविजन पर अंकिता को किया प्रपोज, कहा था- 'सात जन्म तक तुम्हारा साथ चाहता हूं'

Fri, 17 Jul 2020 10:46 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 17 Jul 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput proposed to ankita lokhande for marriage on tv show
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की जोड़ी आइकॉनिक जोड़ियों में से एक मानी जाती थी। सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में दोनों को छोटे पर्दे पर तो पसंद किया ही गया, रियल लाइफ में भी दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। एक डांसिंग रियलिटी शो के दौरान तो सुशांत ने अंकिता को प्रपोज भी किया था।

sushant singh rajput proposed to ankita lokhande for marriage on tv show
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत और अंकिता ने 'झलक दिखला जा' शो में हिस्सा लिया था। शो में माधुरी दीक्षित, मलाइका अरोड़ा, रेमो डिसूजा जज थे, जबकि प्रियंका चोपड़ा मेहमान के तौर पर पहुंची थीं। इस दौरान सुशांत सभी के सामने अंकिता को प्रपोज करते हैं तो वो शरमा जाती हैं। 

sushant singh rajput proposed to ankita lokhande for marriage on tv show
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत प्रपोज करते हुए अंकिता से कहते हैं, 'तुम इतनी खूबसूरत हो, इतनी ज्यादा खूबसूरत हो कि जो पिछले सात जन्मों में नहीं किया वो अब सात मिनट में कह दूंगा। तुम इतनी खूबसूरत हो कि तुम्हारे लिए सात खून भी माफ हैं। मैं अगले सात जन्म तक तुम्हारा साथ चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput proposed to ankita lokhande for marriage on tv show
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा को यकीन नहीं आता कि सुशांत ने सभी के सामने अंकिता को प्रपोज किया है। वो कहती हैं कि 'तुमने अभी नेशनल टेलीविजन पर अंकिता से कहा कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी? क्या यह सच है?' जवाब में सुशांत हां कहते हैं। जिस पर प्रियंका कहती हैं कि 'अब तो जवाब सुनना पड़ेगा।' सुशांत के प्रपोज करने पर अंकिता कहती हैं कि 'हां, मैं तुमसे शादी करूंगी।'

विज्ञापन
sushant singh rajput proposed to ankita lokhande for marriage on tv show
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि साल 2011 में सुशांत ने अंकिता को शादी के लिए प्रपोज किया था। सात साल लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। सुशांत के दोस्तों का कहना था कि ब्रेकअप के बाद भी सुशांत, अंकिता को भुला नहीं पाए थे।

सुशांत सिंह राजपूत केस: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई जांच की मांग ठुकराई, अंतिम रिपोर्ट पर दी ये जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed