फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं मिल रही सुशांत सिंह राजपूत के कमरे की चाबी, परिवार ने किया ये बड़ा दावा

Fri, 04 Sep 2020 01:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 04 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput room key missing sisters write to CBI
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के साथ कई राज जुड़े हुए हैं। हर दिन इस केस में कोई न कोई ऐसा खुलासा होता जो मामले को और ज्यादा गंभीर बना देता है। 14 जून को सुशांत अपने कमरे में मृत पाए गए थे। उस दिन उन्होंने अपना कमरा अंदर से लॉक किया हुआ था। सिद्धार्थ पिठानी ने एक चाबी वाले को बुलाया था और फिर उसने आकर कमरे का लॉक तोड़ा था। सुशांत की मौत को तीन महीने होने जा रहे हैं लेकिन अभी तक उनके कमरे की चाबी नहीं मिली है। तो आखिर ये चाबी कहां है?

Sushant singh rajput room key missing sisters write to CBI
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत की बहनों ने कमरे की चाबी गुम होने पर चिंता जताई थी। जब सुशांत के परिवार को फ्लैट का सामान सौंपा गया, तो उसमें चाबी नहीं थी। अब सुशांत के परिवार ने दावा किया है कि उन्हें अभी तक कमरे की चाबी नहीं मिली है और न ही ये मकान मालिक को सौंपी गई है। इसी बात को लेकर सुशांत की बहनों ने सीबीआई को पत्र लिखा है।

Sushant singh rajput room key missing sisters write to CBI
सुशांत सिंह राजपूत और विकास सिंह - फोटो : Twitter: @itsSSR @ANI

वहीं इस मामले पर सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह का भी बयान आया है। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताया है। विकास सिंह ने कहा है कि अगर सुशांत के कमरे की चाबी खो गई है, और ऐसी कोई बात सामने आई हैं तो ये काफी गंभीर मामला है। क्योंकि, जिस कमरे में सुशांत का निधन हुआ उसमें पता नहीं पीछे से कितने लोग गए होंगे। उन्होंने सबूत मिटाने की शायद कोशिश भी की होगी। बाद में कमरे को दोबारा लॉक कर दिया होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput room key missing sisters write to CBI
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत सिंह राजपूत की कमरे की चाबी नहीं मिलने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। अगर सुशांत ने रूम अंदर से लॉक किया था तो उसकी चाबी कमरे के अंदर ही कहीं होनी चाहिए थी लेकिन वहां पर नहीं मिली। चाबी के बारे में न ही सिद्धार्थ पिठानी को कोई जानकारी है और न ही सुशांत के यहां काम करने वाले किसी को। तो सवाल है कि चाबी आखिर गई कहां? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई अब सुशांत के कमरे की चाबी के बारे में पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
Sushant singh rajput room key missing sisters write to CBI
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

चाबी वाले से सीबीआई ने की पूछताछ
सीबीआई सुशांत के कमरे का लॉक तोड़ने वाले शख्स से पूछताछ की है। चाबी वाले ने बताया था कि सिद्धार्थ पिठानी ने फोन कर उसे बुलाया था। वो नहीं जानता कि जिस कमरे का लॉक वो तोड़ रहा है वो सुशांत सिंह राजपूत का कमरा है। लॉक तोड़ने के लिए उसे दो हजार रुपये दिए गए थे। चाबी वाले मुताबिक, उसे कमरे के अंदर घुसने नहीं दिया गया था इसके अलावा वहां मौजूद सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत के स्टाफ के चेहरे पर किसी तरह की घबराहट नहीं थी।

'बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे सुशांत', डॉक्टर का दावा- रिया ने कहा था आत्महत्या के विचार आते हैं

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed