{"_id":"5f5141108ebc3e539a7e6b6d","slug":"actor-shreyas-talpade-seen-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की चकाचौंध छोड़ धोती-कुर्ता पहने काशी में नजर आए अभिनेता श्रेयस तलपड़े, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की चकाचौंध छोड़ धोती-कुर्ता पहने काशी में नजर आए अभिनेता श्रेयस तलपड़े, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म का सीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काशी का राजघाट जो कोरोना महामारी से पहले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की चहल-पहल से गुलजार रहता था इन दिनों यहां कुछ इक्का-दुक्का लोग ही नजर आते हैं। पर गुरुवार को इन्हीं कुछ लोगों में नजर आए अभिनेता श्रेयस तलपड़े।
धोती-कुर्ता पहने श्रेयस को एकबारगी देखने पर यकीन करना ही मुश्किल हो गया और मन में सवाल उठा कि बॉलीवुड की चकाचौंध छोड़ श्रेयस बनारसी पंडे के वेष में यहां क्या कर रहे हैं। लेकिन अगले ही पल गूंजने वाली लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाज ने हकीकत बयां कर दी।
2 of 5
फिल्म का सीन
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, श्रेयश तलपड़े, तनीशा मुखर्जी और अभिमन्यु सिंह समेत कई फिल्मी सितारों से सजी लव यू शंकर की शूटिंग काशी में हो रही है। माई फ्रेंड गणेशा फेम राजीव एस रुइया के निर्देशन में बन रही फिल्म की शुरुआत लंदन से होती है लेकिन बाकी पूरी फिल्म बनारस पर आधारित है।
3 of 5
शूटिंग का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म में बनारस का पान, बनारस की बोली, पंडा, घाट और संस्कृति के दर्शन होंगे। बनारस एक बार फिर से रुपहले पर्दे पर छाने के लिए तैयार हो रहा है। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर जौनपुर के रहने वाले वरदान सिंह ने बताया कि फिल्म का संगीत बेहद सुरीला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : social media
फिल्म की शूटिंग बनारस अस्सी, राजघाट और ब्रहृमेश्वर घाट की कई जगहों पर हुई है। फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी है जो दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। श्रेयश ने इसमें पंडा की भूमिका निभाई है। कोई मिल गया, कृष के डायलॉग राइटर संजय मासूम ने फिल्म की डॉयलाग लिखे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में पूरा बनारसी फ्लेवर दर्शकों को मिलेगा। अभिमन्यु सिंह ने फिल्म में जान डाल दी है। फिल्म के निर्देश राजीव ने बताया कि कोरोना काल में शूटिंग करना थोड़ा परेशानी भरा है लेकिन सावधानी और सुरक्षा के साथ शूटिंग को अंजाम दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।