{"_id":"5ee813368ebc3e42d371334e","slug":"sushant-singh-rajput-sister-in-law-sudha-devi-passes-away-in-bihar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput: सुशांत के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, अब सदमे में भाभी ने तोड़ा दम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput: सुशांत के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, अब सदमे में भाभी ने तोड़ा दम
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से अभी उनका परिवार उबर भी नहीं पाया था कि उन पर एक और बार दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, सुशांत सिंह की भाभी सुधा देवी का सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह सुशांत के निधन से सदमे में थीं।
2 of 5
अभिनेता सुशांत
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह की पत्नी सुधा का निधन उस वक्त हुआ, जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। सुशांत के खुदकुशी कर लेने की खबर सुनने के बाद से ही वह सदमे में थीं और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। इस वजह से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
परिजनों ने बताया कि बीते कुछ समय से सुधा बीमार थीं। रविवार को जैसे ही उन्होंने सुशांत की मौत की खबर सुनी उनकी हालत और भी बिगड़ने लगी। वह बार- बार बेहोश हो जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
बता दें कि सुधा और उनका परिवार सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव पूर्णिया के मलडीहा में रहता है। अभिनेता की मौत के बाद से इस इलाके में पहले से ही सन्नाटा पसरा हुआ है, लेकिन परिवार में एक और मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। कई लोगों ने सुशांत की मौत पर सवाल भी उठाए हैं। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।