सुशांत सिंह राजपूत का बीते साल जून में निधन हो गया था। उनके निधन की असली वजह क्या है ये अब तक किसी के सामने नहीं आई है। सुशांत सिंह का जाना पूरे देश भर के लिए किसी बड़े सदमें से कम नहीं था। आज भी उनके प्रशंसक उन्हे न्याय दिलाने की मांग करते हैं। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद अभी भी उनका केस केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दायरे में है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनकी बहनों ने भी उन्हें न्याय दिलाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी। अब सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन प्रियंका ने उनकी मृत्यु का कारण बदलने का आग्रह किया है।
अपील: सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने किया ट्वीट, विकिपीडिया से मौत की वजह बदलने का किया अनुरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्वीट करके प्रियंका ने कही ये बात
Secondly, change sushant’s height on the wiki page to 183cm as who can be a more reliable source than the person himself. Hear it out from Sushant’s mouth @Wikipedia @jimmy_wales pic.twitter.com/khR5lVyo3Q
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका का कहना है कि सुशांत की मौत का मामला अभी भी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दायरे में है इसलिए इसका उल्लेख जांच के तहत के रूप में किया जाना चाहिए’। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं सुशांत की बहन हूं और मैं आपका धन्यवाद करती हूं एक आवाज बनने के लिए। आज के समय मे इन्फॉर्मेशन ही सबसे बड़ी शक्ति है। तथ्यों को समझा और उस पर टिके रहना उचित है। ये सबसे अच्छी चीज है जो हम कर सकते हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका पेशे से वकील हैं।
संस्थापकों से वजह बदलाव करने का किया आग्रह
I am Sushant’s sister and I thank you @lsanger for being a credible voice for Neutrality. In today’s world when information is power, sticking to Facts and Facts alone is the greatest service one can do🙏#JusticeForSushantSinghRajput https://t.co/s8yQ4bNC4p
विकिपीडिया के संस्थापकों से आग्रह करते हुए प्रियंका ने सुशांत के एक पुराने वीडियो को साझा करते हुए इस लिंक को जोड़ा और उन्होने कहा, ‘एक शीर्ष भारतीय एजेंसी, केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा सुशांत की मौत के मामले में अभी भी छानबीन चल रही है, इसलिए विकी पेज पर लिखी गई मौत की वजह फांसी से आत्महत्या से जांच के तहत में बदला जाना चाहिए। प्रियंका ने विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स से उनके मृत्यु के कारण को बदलने के लिए कहा।
प्रियंका ने की इस बात की पुष्टि
प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं इस बात की पुष्टि करती हूं कि उनकी हाइट 183 सेमी है। सुशांत की मौत के मामले में मैट्रिक्स के लिए उनकी लंबाई जरूरी है। उन्होने हॉलीवुड स्टार केंडल जेनर संग सुशांत की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि इस तस्वीर में केंडल ने हाई हील्स पहनी है।
I am his sister and I vouch by the fact that sushant’s height is 183cm indeed. His height is crucial to the matrix of the Sushant’s death case. Here is a picture from @mariotestino photo shoot of Sushant with @KendallJenner for @voguemagazine Btw Kendall is on high heels👇 pic.twitter.com/sg6YXSjb5I
— Priyanka Singh (@withoutthemind) July 19, 2021
सुशांत सिंह राजपूत साल 2020, 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। लोगों ने उस समय ये कहना शुरू कर दिया था कि सुशांत की हत्या हुई है। अभिनेता के पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया है और उनके अकाउंट से पैसे निकाले है। इस शिकायत के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। अकाउंट से रुपये निकालने की जांच ईडी ने शुरू की थी और जांच के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद केस में एनसीबी ने भी अपनी जांच शुरू की थी। एनसीबी ने जांच के दौरान कई स्टार्स से पूछताछ की थी।